Bihar DECE LE Admission 2026: DECE LE Form, Date, Eligibility, Exam Pattern

Bihar DECE LE Admission 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष (2nd Year) में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्रों को प्रवेश के लिए डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (Lateral Entry) DECE LE 2026 से गुजरना होगा। आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से 23 अप्रैल 2026 के बीच होगी। जबकि परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को किया जाएगा।

यह परीक्षा उन छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिन्होंने 10+2 (Science/Vocational/Technical) या 10वीं + आईटीआई (2 वर्ष) पूरा किया है और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।

Bihar DECE LE 2026 – Important Dates

कार्यक्रमतिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि20 मार्च 2026
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि23 अप्रैल 2026
आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि24 अप्रैल 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तिथि25 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि15 मई 2026
Bihar DECE LE 2026 प्रवेश परीक्षा की तिथि24 मई 2026

Bihar DECE LE 2026 Eligibility Criteria

छात्रों को DECE LE 2026 के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित योग्यता पूरी करनी होगी:

शैक्षणिक योग्यता

  • छात्र 10+2 (Physics, Mathematics, Chemistry / IT / Biology आदि विषयों के पास होना चाहिए या
  • छात्र ने 10वीं + आईटीआई (2 साल का कोर्स) किया हो।
  • अधिक जानकारी के लिए नीचे नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा

  • Bihar DECE LE 2026 में प्रवेश के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

Bihar DECE LE 2026 Reservation

वर्गआरक्षण
सामान्य वर्ग40%
एससी16%
एसटी1%
EBC18%
BC12%
RCG (महिला)3%
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)10%

Bihar DECE LE 2026 Exam Pattern

  • परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे।
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 04 अंक दिए जाएंगे।
  • नकारात्मक अंक (Negative Marking) लागू होगा।
  • प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
  • कुल 150 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा के लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक होगा।
विषयप्रश्नों की संख्याअंक
भौतिक विज्ञान (Physics)50200
रसायन विज्ञान (Chemistry)50200
गणित (Mathematics)50200
कुल150600

Bihar DECE LE 2026 Application Form

छात्र नीचे दिए हुए लिंक से डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं या नीचे दिए हुए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • स्टेप 1 – छात्रों को सबसे पहले bceceboard.bihar.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • स्टेप 2 – उसके बाद “online portal of DECE[LE]-2026” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3 – आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, फिर आपको “New Registration” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 4 – फिर आपके सामने “declaration” पेज खुलेगा, फिर आपको “I Agree” सेलेक्ट करके “Proceed to Application” पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5 – नया पेज आपके सामने खुलेगा, फिर आपको “I read & Confirm” को सेलेक्ट करके “Agree” पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6 – अब अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और सबमिट का बटन दबाएं।
  • स्टेप 7 – लॉगिन करें और अपनी सभी जानकारी भरें, साथ ही अपनी फोटो/सिग्नेचर अपलोड करें।
  • स्टेप 8 – अंत में अपना रजिस्ट्रेशन शुल्क जरूर भरें।

Bihar DECE LE 2026 जिला कोड

आवेदन करते समय आपको अपने जिले का सही कोड भरना होता है। नीचे दिए गए तालिका में सभी जिलों के कोड दिए गए हैं। आप जिस जिले में रहते हैं या जहाँ से आवेदन कर रहे हैं, उसी जिले का कोड चुनें।

यदि आपका जिला सूची में नहीं है या आप बिहार के बाहर रहते हैं, तो:

  • बिहार के बाहर के लिए कोड 98 भरें
  • अन्य सभी स्थानों के लिए कोड 99 भरें
जिलाकोड
पटना01
भोजपुर02
बक्सर03
रोहतास04
भभुआ05
नालन्दा06
गया07
नवादा08
औरंगाबाद09
अरवल10
जहानाबाद11
सारण12
सिवान13
गोपालगंज14
वैशाली15
मुजफ्फरपुर16
सीतामढ़ी17
शिवहर18
पूर्वी चम्पारण19
पश्चिमी चम्पारण20
दरभंगा21
समस्तीपुर22
मधुबनी23
सहरसा24
मधेपुरा25
सुपौल26
पूर्णिया27
कटिहार28
किशनगंज29
अररिया30
भागलपुर31
बांका32
मुंगेर33
बेगूसराय34
खगड़िया35
जमुई36
लखीसराय37
शेखपुरा38
बिहार के बाहर (झारखंड)98
बिहार के बाहर (अन्य सभी स्थान)99
Bihar DECE LE 2026 के लिए आवेदनयहाँ से करें
Bihar DECE LE 2026 (Prospectus)यहाँ से प्राप्त करें
आधिकारिक वेबसाइटLink
बिहार में नई भर्ती की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

Bihar DECE LE 2026 FAQs

प्रश्न 1. Bihar DECE LE 2026 क्या होता है?

उत्तर: यह एक तरह कि प्रवेश परीक्षा होती है, जिसके माध्यम से छात्रों को डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में दूसरे साल में सीधा प्रवेश मिलता है। यह एक तरह की Lateral Entry परीक्षा है।

प्रश्न 2. Bihar DECE LE 2026 में एडमिशन लेने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

उत्तर: छात्र ने कम से कम 10वीं + 2 साल का ITI किया हो या 12वीं कक्षा (Science / Vocational / Technical) विषयों से पास की हो।

प्रश्न 3. Bihar DECE LE 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होगी?

उत्तर: छात्र 20 मार्च से 23 अप्रैल 2026 के बीच आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 4. Bihar DECE LE 2026 के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

उत्तर: एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे।

प्रश्न 5. Bihar DECE LE 2026 के लिए परीक्षा कब होगी?

उत्तर: 24 मई 2026 को परीक्षा का आयोजन होगा।

Leave a Comment