Bihar ITI Admission 2026: बिहार आईटीआई में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 16 मार्च से 14 अप्रैल 2026 के बीच कर सकते हैं। जबकि बिहार आईटीआई एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान 15 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं। जो छात्र ITI कोर्स करना चाहते हैं, उन्हें Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। इस साल बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जायेगा। परीक्षा के माध्यम से छात्रों को राज्य के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में विभिन्न ट्रेड्स में दाखिला दिया जाता है।
इस लेख में हम आपको Bihar ITI Admission 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, सीट आरक्षण और काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में आसान भाषा में विस्तार से बताएंगे।
Table of Contents
Bihar ITI Admission 2026 Overview
| परीक्षा का नाम | ITI CAT 2026 |
| आयोजित करने वाली संस्था | Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board |
| कोर्स | ITI (Industrial Training Institute) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| परीक्षा का मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| प्रश्न का प्रकार | ऑब्जेक्टिव (MCQ) |
Bihar ITI Admission 2026 Important Dates
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 16 मार्च 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 अप्रैल 2026 |
| आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि | 15 अप्रैल 2026 |
| आवेदन फॉर्म में सुधार | 16 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | 08 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 17 मई 2026 |
| रिजल्ट | जुलाई 2026 |
| काउंसलिंग | जुलाई से अगस्त 2026 |
बिहार आईटीआई शैक्षणिक योग्यता 2026 (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता
- 10वीं पास होना जरूरी
- अगर आप बिहार आईटीआई में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपको 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है।
- गणित और विज्ञान विषय के साथ 10वीं पास होना चाहिए।
- 2025 में 10वीं देने वाले भी आवेदन कर सकते हैं
- अगर आपने 2025 में 10वीं की परीक्षा दी है और रिजल्ट अभी नहीं आया है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं। लेकिन काउंसलिंग या एडमिशन से पहले आपको 10वीं पास होना जरूरी होगा।
- इंजीनियरिंग ट्रेड के लिए शर्त
- अगर आप इंजीनियरिंग ट्रेड (जैसे Electrician, Fitter, Mechanic आदि) में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो, 10वीं में विज्ञान विषय होना जरूरी है।
- नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड के लिए
- अगर आप नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड (जैसे Sewing Technology, Stenography आदि) करना चाहते हैं, तो
- सिर्फ 10वीं पास होना ही काफी है।
- विज्ञान विषय जरूरी नहीं है।
आयु सीमा
- छात्र की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होना चाहिए
- मैकेनिक मोटर व्हीकल एवं मैकेनिक ट्रैक्टर के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
निवास
- छात्र बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
शारीरिक योग्यता (Physical Requirement)
ITI में एडमिशन मिलने के बाद चयनित छात्रों की मेडिकल जांच (Medical Test) कराई जाएगी।
- डॉक्टर यह जांच करेंगे कि छात्र शारीरिक रूप से स्वस्थ है या नहीं।
- अगर मेडिकल जांच में फिट (योग्य) पाया जाता है, तभी उसे ITI में अंतिम एडमिशन मिलेगा।
अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नीचे नोटिफिकेशन जरूर देखें।
बिहार आईटीआई एडमिशन आरक्षण 2026 (Bihar ITI Admission 2026 Reservation)
बिहार सरकार ने वर्ग अनुसार सीटों का आरक्षण तय किया है। आप नीचे टेबल के अनुसार आरक्षण आसानी से समझ सकते हैं।
| श्रेणी | आरक्षण |
|---|---|
| एससी | 16% |
| एसटी | 1% |
| EBC | 18% |
| BC | 12% |
| Reserved Category Girls | 3% |
| EWS | 10% |
बिहार आईटीआई आवेदन पत्र 2026 (Bihar ITI Application Form 2026)
बिहार आईटीआई में आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से चलेगी। छात्र नीचे स्टेप देखकर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
- स्टेप 1 – सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2 – ITI CAT 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

- स्टेप 3 – नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।

- स्टेप 4 – अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, फिर सभी जानकारी ध्यान से पढ़कर ‘Proceed to Application’ क्लिक करें।

- स्टेप 5 – यह सेक्शन काफी महत्वपूर्ण है। सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें और ‘Agree’ बटन पर क्लिक करें।

- स्टेप 6 – इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, फिर आपको फॉर्म भरना है और सबमिट का बटन दबाना है।

- स्टेप 7 – रजिस्ट्रेशन होते ही अब आपको लॉगिन करना होगा।
- स्टेप 8 – फिर अपने दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- स्टेप 9 – अंत में रजिस्ट्रेशन शुल्क जरूर भरें।
बिहार आईटीआई आवेदन शुल्क 2026 (Bihar ITI Admission 2026 Application Fee)
बिहार आईटीआई में वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क छात्र ऑनलाइन माध्यम जैसे Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI से जमा कर सकते हैं।
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| सामान्य वर्ग / BC / EBC | 750/- |
| एसटी / एससी | 100/- |
| PwD | 430/- |
बिहार आईटीआई एडमिशन 2026 जरुरी दस्तावेज (Bihar ITI Admission 2026 Required Documents)
छात्रों को फॉर्म भरते समय निम्न दस्तावेज जमा करने होंगे।
- 10वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- चरित्र प्रमाण पत्र
बिहार आईटीआई एग्जाम पैटर्न 2026 (Bihar ITI Exam Pattern 2026)
- परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न MCQ टाइप होंगे।
- परीक्षा के लिए कुल 2 घंटों का समय मिलेगा।
- परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगी।
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| गणित | 50 | 100 |
| सामान्य विज्ञान | 50 | 100 |
| सामान्य ज्ञान | 50 | 100 |
| कुल | 150 | 300 |
बिहार आईटीआई एडमिशन 2026 चयन प्रक्रिया (Bihar ITI Admission 2026 Selection Process)
बिहार आईटीआई में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जायेगा:
- आईटीआई प्रवेश परीक्षा
- रिजल्ट और मेरिट लिस्ट
- ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया
- दस्तावेज सत्यापन
- कॉलेज अलॉटमेंट
मेरिट लिस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों को ITI ट्रेड और कॉलेज आवंटित किया जाता है।
बिहार आईटीआई एडमिशन 2026 के महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| बिहार आईटीआई 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन | यहाँ से करें |
| बिहार आईटीआई एडमिशन 2026 का नोटिफिकेशन | यहाँ से देखें |
| आधिकारिक वेबसाइट | link |
| बिहार में नई नौकरियां | यहाँ से देखें |
बिहार आईटीआई एडमिशन 2026 पर FAQs
प्रश्न 1. बिहार आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
उत्तर: बिहार आईटीआई के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं।
प्रश्न 2. बिहार आईटीआई में एडमिशन के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: छात्र किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं (मैट्रिक) पास होना चाहिए। इंजीनियरिंग ट्रेड के लिए 10वीं में विज्ञान विषय होना आवश्यक होता है।
प्रश्न 3. Bihar ITI Entrance Exam में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?
उत्तर: Bihar ITI CAT परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। ये प्रश्न गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान विषय से होते हैं।
प्रश्न 4. बिहार आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन कितना है?
उत्तर: सामान्य वर्ग, BC और EBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क लगभग 750/- होता है, जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए लगभग 100/- और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए लगभग 430/- शुल्क निर्धारित है।
प्रश्न 5. Bihar ITI Admission में चयन कैसे होता है?
उत्तर: Bihar ITI Admission में चयन ITI CAT प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाता है। इसके बाद काउंसलिंग के माध्यम से सीट आवंटित की जाती है।