India Post GDS Vacancy 2026: डाक विभाग में 28,636 पदों पर भर्तियां

India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग ने 28,636 पदों के लिए भर्तियां निकाली है। उम्मीदवार इन भर्ती के लिए 31 जनवरी से 14 फरवरी, 2026 के बीच आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भारतीय डाक भर्ती 2026 के लिए योग्यता दसवीं पास और लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

इस भर्ती के माध्यम से भारत के सभी राज्यों में नियुक्ति की जाएगी। भारतीय डाक जीडीएस भर्ती 2026 के लिए चयन मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा। मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं में प्राप्त किए गए अंकों के आधार तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि31 जनवरी, 2026
आवेदन समाप्त होने की तिथि14 फरवरी, 2026
रजिस्ट्रेशन शुल्क भरने की अंतिम तिथि16 फरवरी, 2026
फॉर्म में सुधार करने की तिथि16 फरवरी से 19 फरवरी, 2026
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथिजल्द

भारतीय डाक जीडीएस भर्ती के लिए योग्यता (Eligibility)

  • उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग को (राज्य अनुसार) आयु में छूट दी जाएगी।

India Post GDS Vacancy Details 2026

श्रेणी का नामपदों की संख्या
सामान्य (General)12,696
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)2,719
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)5,694
अनुसूचित जाति (SC)3,942
अनुसूचित जनजाति (ST)2,716
दिव्यांग (PwD – A)260
दिव्यांग (PwD – B)271
दिव्यांग (PwD – C)257
दिव्यांग (PwD – DE)81
कुल पद की संख्या28636

राज्य अनुसार पद और लोकल भाषा का ज्ञान

राज्य का नामभाषापदों की संख्या
उत्तर प्रदेशहिंदी3,169
बिहारहिंदी1,344
दिल्लीहिंदी38
मध्य प्रदेशहिंदी2,102
राजस्थानहिंदी634
हरियाणाहिंदी270
उत्तराखंडहिंदी436
छत्तीसगढ़हिंदी1,155
हिमाचल प्रदेशहिंदी520
झारखंडहिंदी908
ओडिशाओड़िया1,191
गुजरातगुजराती1,782
कर्नाटककन्नड़1,022
केरलमलयालम1,691
आंध्र प्रदेशतेलुगु1,060
तेलंगानातेलुगु608
तमिलनाडुतमिल2,009
महाराष्ट्रकोंकणी / मराठी3,553
पंजाबपंजाबी / अंग्रेज़ी / हिंदी261
असमअसमिया / बांग्ला / बोडो / हिंदी / अंग्रेज़ी639
पश्चिम बंगालबांग्ला / हिंदी / अंग्रेज़ी / नेपाली2,963
उत्तर-पूर्वी क्षेत्रबांग्ला / हिंदी / अंग्रेज़ी / मणिपुरी / मिजो1,014
जम्मू और कश्मीरहिंदी / उर्दू267

भारतीय डाक जीडीएस भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन नीचे दिए हुए तीन प्रक्रिया के अनुसार होगा:-

  • मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम चयन

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • स्टेप 1 – सबसे पहले नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2 – उसके बाद आपके सामने नया खुल जायेगा, फिर “Click Here to Register/Apply” पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 – फिर “New Candidate Registration” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4 – इसके बाद फोन नंबर और ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • स्टेप 5 – अंत में लॉगिन करें और अपना फॉर्म भरें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनLink
लॉगिन पेजLink
आधिकारिक सूचनाPDF
आधिकारिक वेबसाइटindiapost.gov.in

Leave a Comment