Bihar Board 10th Answer Key 2026 (Out): Matric Objective Answer Key, Objection Link

Bihar Board 10th Answer Key 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं के लिए वस्तुनिष्ट प्रश्न (Objective Questions) की आंसर की जारी कर दी है। यदि छात्रों को जारी की गई आंसर की पर किसी भी प्रकार आपत्ति है, तो वह निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यह आंसर की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में पूछे गए वस्तुनिष्ट प्रश्न पर आधारित है।

छात्र आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से दर्ज सकते हैं। छात्र बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं या नीचे दिए हुए लिंक से डायरेक्ट कर सकते हैं।

Bihar Board Matric Answer Key 2026 की मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा का नाममैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026
प्रश्न का प्रकारवस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions)
आंसर की जारी होने की तिथिजारी
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि13 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.com

बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2026 क्यों जारी की जाती है?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 आयोजित की गई थी। सभी सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में लगभग 50 प्रतिशत अंक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (Objective Questions) से पूछे गए थे। इन प्रश्नों के उत्तर छात्रों द्वारा OMR (Optical Mark Reader) आधारित उत्तर-पत्रक में भरे गए थे। परीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा विषय विशेषज्ञों की टीम से इन प्रश्नों की आंसर की तैयार कराई जाती है, ताकि यह बताया जा सके कि किस प्रश्न का सही उत्तर क्या है। यदि किसी छात्र को जारी की गई आंसर की में किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह होता है, तो वह निर्धारित समय के भीतर उस पर आपत्ति दर्ज (Objection) कर सकता है।

Bihar Board 10th Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें

यदि किसी छात्र आंसर की में किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1 – सबसे पहले बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • स्टेप 2 – वेबसाइट पर जाने के बाद दिए गए लिंक “Register objection regarding Answer Key Matric Exam 2026” पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 – अब अपना विवरण भरें।
  • स्टेप 4 – जिस प्रश्न पर आपत्ति है उसे चुनें।
  • स्टेप 5 – संबंधित प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज करें।

आप नीचे हमारे द्वारा दिए हुए लिंक से सीधे आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 आंसर की 2026 के महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्जयहाँ से करें
आधिकारिक वेबसाइटLink
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026यहाँ से देखें
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026यहाँ से देखें

बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2026 पर FAQs

प्रश्न 1. Bihar Board 10th Answer Key 2026 कब जारी होगी?

उत्तर: बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी गई है।

प्रश्न 2. बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं आंसर की कहां से डाउनलोड करें?

उत्तर: छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से आंसर की देख सकते हैं।

प्रश्न 3. Bihar Board Class 10th Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

उत्तर: छात्र objmatric.biharboardonline.com वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यहां हमारे द्वारा ऊपर दिए हुए लिंक से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

प्रश्न 4. बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: छात्र आपत्ति 13 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Comment