Bihar Board 12th Answer Key 2026 (Out): Inter Objective Answer Key, Objection Link

Bihar Board 12th Answer Key 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने  कक्षा 12 के लिए आंसर की जारी कर दी है। यह आंसर की वस्तुनिष्ट प्रश्न (Objective Questions) के लिए जारी की गई है। यदि छात्रों को आंसर की किसी भी प्रकार की आपत्ति है, तो वह निर्धारित तिथि 06 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। छात्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की पीरक्षा 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें में लगभग 13 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

Bihar Board Inter Answer Key 2026 की मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा का नामइंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026
प्रश्न का प्रकारवस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions)
आंसर की जारी होने की तिथिजारी
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि06 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा02 फरवरी से 13 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.com

बिहार बोर्ड 12वीं आंसर की 2026 क्यों जारी की जाती है?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्रों में वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न भी शामिल किए गए थे, जिनके उत्तर छात्रों ने OMR शीट में भरकर दिए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड द्वारा इन वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए आधिकारिक आंसर की जारी की जाती है।

आंसर की जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि परीक्षार्थी यह देख सकें कि उन्होंने जो उत्तर OMR शीट में भरे थे, वे सही हैं या नहीं। इसके लिए बोर्ड विषय विशेषज्ञों की मदद से प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर निर्धारित करता है और उसे सार्वजनिक कर देता है।

यदि किसी छात्र या संबंधित व्यक्ति को जारी की गई आंसर की में किसी उत्तर को लेकर संदेह या असहमति होती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर उस प्रश्न पर ऑनलाइन आपत्ति (Objection) दर्ज करा सकता है। इसके बाद बोर्ड प्राप्त आपत्तियों की जांच करता है और आवश्यक होने पर अंतिम आंसर की में संशोधन भी करता है।

बिहार बोर्ड 12वीं आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

  • स्टेप 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “Register Objection Regarding Answer Key Inter Exam 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: उसके बाद अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें।
  • स्टेप 4: अब जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसे सूची में से चुनें।
  • स्टेप 5: सही उत्तर से संबंधित प्रमाण या जानकारी दर्ज करके अपनी आपत्ति सबमिट करें।

छात्र चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी आसानी से आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 12 आंसर की 2026 के महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

बिहार बोर्ड 12वीं आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्जयहाँ से करें
बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्जयहाँ से करें
आधिकारिक वेबसाइटLink
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026यहाँ से देखें
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026यहाँ से देखें
बिहार में नई भर्ती की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

बिहार बोर्ड 12वीं आंसर की 2026 पर FAQs

प्रश्न 1. बिहार बोर्ड 12वीं आंसर की 2026 कैसे चेक करें?

उत्तर: छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com जाकर Inter Answer Key 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करके अपने विषय की आंसर की देख सकते हैं।

प्रश्न 2. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

उत्तर: छात्र बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर Answer Key Objection लिंक पर क्लिक करके संबंधित प्रश्न चुन सकते हैं और प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

प्रश्न 3. बिहार बोर्ड कक्षा 12 के लिए आंसर की पर कब तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं?

उत्तर: छात्र 06 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

प्रश्न 4. बिहार बोर्ड कक्षा 12 आंसर की 2026 से छात्रों को क्या फायदा होगा?

उत्तर: छात्र आंसर की से अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं और यह जान सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में कितने प्रश्न सही किए हैं।

Leave a Comment