Bihar Anganwadi Lady Supervisor Vacancy 2026: 29 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका

Bihar Anganwadi Lady Supervisor Vacancy 2026: बिहार आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 03 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक चलेगी। यह भर्ती भोजपुर जिला के समाहरणालय, आरा द्वारा समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) के अंतर्गत जारी की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कार्यरत आंगनवाड़ी सेविकाओं को महिला पर्यवेक्षिका (Lady Supervisor) के पद पर संविदा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। कुल 29 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि इस पद के लिए उम्मीदवारों को आंगनवाड़ी सेविका के रूप में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।

Bihar Bhojpur Anganwadi Vacancy 2026 – Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामभोजपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026
विभाग का नामसमेकित बाल विकास सेवा (ICDS)
पद का नाममहिला पर्यवेक्षिका
पद की संख्या29
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
आवेदन शुरू की तिथि03 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 अप्रैल 2026
न्यूनतम योग्यताकम से कम मैट्रिक पास
अनुभव10 साल आंगनवाड़ी सेविका
आयु सीमा21 से 45 वर्ष
वेतन25,000 प्रति माह
चयन प्रक्रियामेरिट के आधार पर
आधिकारिक वेबसाइटbhojpur.nic.in

बिहार भोजपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 योग्यता मापदंड (Bihar Bhojpur Anganwadi Vacancy 2026 Eligibility Criteria)

जरूरी योग्यता

  • पढ़ाई (Qualification)
    • उम्मीदवार कम से कम मैट्रिक पास (10वीं) होना जरूरी है।
    • अगर आपने सेविका रहते हुए ऊँची पढ़ाई (जैसे ग्रेजुएशन) की है।
      • तो उसकी अनुमति (Permission) का कागज देना होगा।
      • तभी उसके अंक जोड़े जाएंगे।
  • अनुभव (Experience)
    • आंगनवाड़ी सेविका के रूप में कम से कम 10 साल काम किया होना चाहिए।
    • यानी 01.01.2025 तक 10 साल की सेवा पूरी होनी चाहिए।
    • अनुभव प्रमाण पत्र देना जरूरी है।
    • उसमें साफ लिखा होना चाहिए कि आपने कितने साल सेविका के रूप में काम किया है।
  • निवास (Residence)
    • आवेदिका भोजपुर जिले की रहने वाली (स्थायी निवासी) होनी चाहिए।
    • इसके लिए निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate) जरूरी है।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की आयु चयन वर्ष की पहली जनवरी से गिनी जाएगी।
  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है।
  • आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में 11 साल की छूट दी जाएगी।

शारीरिक स्वास्थ्य

  • उम्मीदवार का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है, ताकि वह अपने काम को बिना किसी परेशानी के ठीक से कर सके।
  • यदि किसी प्रकार की बीमारी या विकलांगता होगी, तो उसका फैसला मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा।
  • अंतिम रूप से चयन होने के बाद, उम्मीदवार को सरकारी डॉक्टर (सिविल सर्जन) द्वारा जारी किया गया स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देना होगा।
  • स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करने के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

बिहार भोजपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 पद विवरण (Bihar Bhojpur Anganwadi Vacancy 2026 Datails)

वर्ग पदों की संख्या
अनारक्षित वर्ग (UR)12
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)03
पिछड़ा वर्ग (BC)04
पिछड़ा वर्ग की महिला00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)04
अनुसूचित जाति (SC)06
अनुसूचित जनजाति (ST)00
कुल पद29

वेतन

  • भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 25000/- रुपये वेतन दिया जायेगा।
  • इसके अलावा, आंगनवाड़ी केंद्र पर जाने के लिए 120/- प्रति रुपये केंद्र यात्रा भत्ता मिलेगा।
  • यह यात्रा भत्ता अधिकतम 9,000 प्रति माह तक हो सकता है।

बिहार भोजपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया (Bihar Bhojpur Anganwadi Vacancy 2026 Selection Process)

  • उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • मेरिट लिस्ट में अंक अनुभव और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर दिए जाएंगे।
  • सबसे ज्यादा अंक पाने वाली सेविकाओं का चयन होगा।

अंक कुछ इस प्रकार दिए जायेंगे:

  • जिन उम्मीदवारों ने लगातार 10 साल तक सेवा की है, उन्हें 10 अंक दिए जायेंगे।
  • इसके बाद हर अतिरिक्त पूरे साल की सेवा पर 1-1 अंक और जोड़े जाएंगे।
  • अंक केवल उसी अवधि के लिए मिलेंगे, जिसके लिए मानदेय मिला हो।

पुरस्कार के लिए अंक

  • राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर 10 अंक।
  • राज्य पुरस्कार मिलने पर 5 अंक।

पढ़ाई के आधार पर अंक

  • इंटर / ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन में
    • प्रथम श्रेणी: 10 अंक
    • द्वितीय श्रेणी: 5 अंक
    • तृतीय श्रेणी: 3 अंक

बराबर अंक होने पर

  • अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, जिसकी उम्र ज्यादा होगी, उसे प्राथमिकता मिलेगी।

साधारण भाषा में अनुभव + पढ़ाई + पुरस्कार = कुल अंक और जिस उम्मीदवार के ज्यादा अंक होंगे, उसकी चयन होने की उम्मीद सबसे ज्यादा होगी।

बिहार भोजपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • स्टेप 1 – उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • स्टेप 2 – नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 – फॉर्म को भरें और प्रिंट निकालकर अपने पास रखें।

जरुरी दस्तावेज

  • मार्कशीट (10वीं, इंटर, ग्रेजुएशन आदि)
  • जन्म तिथि का प्रमाण (Date of Birth Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate)
  • चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)

सभी दस्तावेज समय से पहले जमा करना जरूरी है, देर से आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

बिहार भोजपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदनयहाँ से करें (03 अप्रैल 2026 से)
भर्ती का नोटिफिकेशनयहाँ से देखें
आधिकारिक वेबसाइटLink
बिहार में नई भर्ती की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

बिहार भोजपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 पर FAQs

प्रश्न 1. बिहार भोजपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के आवेदन कब से शुरू होंगे?

उत्तर: आवेदन 03 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे और 24 अप्रैल 2026 तक चलेंगे।

प्रश्न 2. बिहार आंगनवाड़ी भोजपुर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: इस भर्ती में कुल 29 पद शामिल हैं।

प्रश्न 3. Bihar Bhojpur Anganwadi Supervisor भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार का कम से कम मैट्रिक (10वीं) पास होना जरूरी है।

प्रश्न 4. बिहार भोजपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में चयन कैसे होगा?

उत्तर: चयन मेरिट लिस्ट (अंक आधारित) के आधार पर किया जाएगा।

प्रश्न 5. बिहार भोजपुर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में वेतन कितना दिया जायेगा?

उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को 25,000/- प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

Leave a Comment