Bihar BPSC Auditor Vacancy 2026: 102 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

Bihar BPSC Auditor Vacancy 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ऑडिटर पदों के लिए कुल 102 भर्तियां निकाली है। यह भर्ती पंचायती राज विभाग के अंतर्गत होंगी। उम्मीदवार बिहार ऑडिटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन 05 फरवरी से 26 फरवरी, 2026 के बीच कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से चलेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 600/- रुपये शुल्क भी भरना होगा। हालांकि आरक्षित वर्ग को शुल्क में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि05 फरवरी, 2026
आवेदन समाप्त होने की तिथि26 फरवरी, 2026
शुल्क भरने की तिथि26 फरवरी, 2026
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथिजल्द
परीक्षा का आयोजनजल्द

बिहार ऑडिटर भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से (वाणिज्य (B.Com) / अर्थशास्त्र / सांख्यिकी / गणित) विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • जिनके पास CA / ICWA / MBA (Finance) जैसी वित्तीय योग्यता, वो उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • अधिक जानकारी के लिए नीचे नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा

सामान्य वर्ग21 से 37 वर्ष
सामान्य वर्ग (महिला)21 से 40 वर्ष
SC/ST वर्ग के लिए21 से 42 वर्ष

बिहार ऑडिटर पदों का विवरण

पद का नामऑडिटर
पदों की संख्या102
वेतन5200-20200/- (लेवल-5)

बिहार ऑडिटर भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन नीचे दिए चरणों के अनुसार होगा:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य लिखित परीक्षा (Mains)
  • साक्षात्कार (Interview)
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन विषय की होगी। इस परीक्षा सभी प्रश्न MCQ टाइप होंगे।

  • प्रश्न (MCQ) टाइप
  • विषय: सामान्य अध्यन
  • समय: 2 घंटे
  • कुल अंक: 150
मुख्य परीक्षा (Mains Exam Pattern)
क्रम सं.विषयअवधिपूर्णांक
अनिवार्य विषय
1सामान्य हिंदी3 घंटे100 अंक
2सामान्य अध्ययन – प्रथम पत्र3 घंटे300 अंक
3सामान्य अध्ययन – द्वितीय पत्र3 घंटे300 अंक
वैकल्पिक विषय (किसी एक का चयन)
4वाणिज्य3 घंटे300 अंक
5अर्थशास्त्र3 घंटे300 अंक
6गणित3 घंटे300 अंक
7सांख्यिकी3 घंटे300 अंक
साक्षात्कार (Interview)
  • दोनों परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू कुल 120 अंकों का आयोजित किया जायेगा।

बिहार ऑडिटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
सामान्य / ओबीसी600/-
SC / ST / महिला150/-
दिव्यांग150/-

बिहार ऑडिटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • स्टेप 1 – नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2 – उसके बाद “New Registration (One Time Registration)” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • स्टेप 3 – लॉगिन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • स्टेप 4 – आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज

महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनLink
आधिकारिक सूचनाPDF
आधिकारिक वेबसाइटbpsconline.bihar.gov.in

बिहार ऑडिटर भर्ती पर FAQs

प्रश्न 1. BPSC Auditor Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: इस भर्ती में कुल 102 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

प्रश्न 2. BPSC Auditor के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार के पास वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी विषय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।

प्रश्न 3. BPSC Auditor की आयु सीमा क्या है?

उत्तर: BPSC Auditor की आयु सीमा क्या है?न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग पुरुष 37 वर्ष, महिला 40 वर्ष तथा SC/ST के लिए 42 वर्ष है।

प्रश्न 4. BPSC Auditor की सैलरी कितनी है?

उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 वेतनमान 5200-20200/- (लेवल-5) तक वेतन मिलेगा।

Leave a Comment