BPSC Auditor Mains Online Form 2026: मुख्य परीक्षा का फॉर्म 29 अक्टूबर से भरें, 102 पदों पर भर्ती

BPSC Auditor Mains Online Form 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ऑडिटर भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 29 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को किया गया था। हालांकि अभी मुख्य परीक्षा की तिथि जारी हुई है।

इस भर्ती के अनुसार बिहार के पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के कुल 102 पदों को भरा जाना है। जिन उम्मीदवारों ने ऑडिटर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के योग्य होंगे। BPSC ऑडिटर मुख्य परीक्षा का फॉर्म, आवेदन की तारीख, कुल पद, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया की अधिक जानकारी नीचे आर्टिकल में पढ़ें।

BPSC Auditor Mains Online Form 2026: Overview

विवरणजानकारी
आयोग का नामबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
विभागपंचायती राज विभाग, बिहार
भर्ती का नामBPSC Auditor Recruitment 2026
विज्ञापन संख्या09/2026
पद का नामऑडिटर (Auditor)
कुल पद102
प्रारंभिक परीक्षा की तारीख5 जुलाई 2026
मुख्य परीक्षा का फॉर्म शुरू29 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख16 नवंबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
मुख्य परीक्षा की तारीखजल्द घोषित की जाएगी
आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bihar.gov.in

BPSC Auditor Mains Form 2026 Important Dates

BPSC ऑडिटर भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन से जुड़ी तिथियां नीचे टेबल से देख सकते हैं।

कार्यक्रमतिथियां
प्रारंभिक परीक्षा5 जुलाई 2026
मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू29 अक्टूबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तारीख16 नवंबर 2026
मुख्य परीक्षा की तारीखघोषित नहीं

BPSC Auditor Mains Exam 2026 Eligibility Criteria

मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने का अवसर उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जिन्होंने विज्ञापन संख्या 09/2026 के अंतर्गत आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अगर किसी उम्मीदवार ने प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं की है, तो वह इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए योग्य नहीं होंगे।

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो और यह डिग्री वाणिज्य, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित विषयों के साथ हो।

BPSC Auditor Vacancy 2026 Details

बिहार लोक सेवा आयोग की इस भर्ती में ऑडिटर के कुल 102 शामिल हैं। इन सभी पदों पर नियुक्ति बिहार के पंचायती राज विभाग के अंतर्गत की जाएगी। वर्ग अनुसार पदों की संख्या नीचे टेबल के माध्यम से देख सकते हैं।

वर्गपदों की संख्या
सामान्य वर्ग (UR)58
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)10
अनुसूचित जाति (SC)14
अनुसूचित जनजाति (ST)1
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)9
पिछड़ा वर्ग (BC)7
पिछड़े वर्ग की महिलाएं (BCL)3
कुल पद102

BPSC Auditor Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया निर्धारित परीक्षा और आयोग के नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी। चयन के प्रमुख चरण निम्नलिखित हैं:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
  • मुख्य लिखित परीक्षा (Main Written Examination)
  • साक्षात्कार (Interview)

BPSC Auditor Mains Exam 2026 Pattern

BPSC Auditor Mains परीक्षा में कुल 4 पेपर होंगे। जोकि कुल 1000 अंकों के होंगे। उम्मीदवार यह परीक्षा हिंदी (देवनागरी), अंग्रेजी और उर्दू में दे सकते हैं।

पेपरविषयकुल अंकसमय
पेपर 1सामान्य हिंदी1003 घंटे
पेपर 2सामान्य अध्ययन – प्रथम3003 घंटे
पेपर 3सामान्य अध्ययन – द्वितीय3003 घंटे
पेपर 4वैकल्पिक विषय (एक चुनना होगा)3003 घंटे
कुल4 पेपर1000 अंक

वैकल्पिक विषय कौन-सा चुनना होगा?

आपको नीचे दिए गए 4 विषयों में से केवल एक विषय चुनना होगा।

  1. वाणिज्य (Commerce)
  2. अर्थशास्त्र (Economics)
  3. गणित (Mathematics)
  4. सांख्यिकी (Statistics)

इसका पेपर 300 अंकों का होगा और समय 3 घंटे होगा।

BPSC Auditor Mains Exam 2026 Qualifying Marks

मुख्य परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक लाना अनिवार्य है। वर्ग अनुसार कितने अंक लाना है, उसकी सूची नीचे देख सकते हैं।

वर्गन्यूनतम अंक प्रतिशत
सामान्य वर्ग (General)40%
पिछड़ा वर्ग (BC)36.5%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)34%
SC / ST32%
महिलाएं32%
दिव्यांग अभ्यर्थी32%

BPSC Auditor Vacancy 2026 Interview

मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

  • मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर इंटरव्यू के लिए उम्मीदवार चुने जाएंगे।
  • प्रत्येक श्रेणी में उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के लगभग 2.5 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
  • समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को भी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू में शामिल होना अनिवार्य है। इसमें शामिल नहीं होने वाले उम्मीदवार अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।

BPSC Auditor Mains Online Form 2026 कैसे भरें?

आप नीचे दिए हुए स्टेप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। साथ नीचे दिए हुए लिंक से डायरेक्ट लॉगिन फॉर्म पर पहुंच सकते हैं।

  • स्टेप 1. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2. “Online Application” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • स्टेप 4. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी जानकारी चेक करें।
  • स्टेप 5. फॉर्म सबमिट करके उसकी प्रिंटआउट निकाल लें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनयहाँ से करें
Mains Exam नोटिफिकेशनयहाँ से देखें
आधिकारिक वेबसाइटLinks
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

BPSC Auditor Mains Exam 2026 FAQs

प्रश्न 1. BPSC ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से भरे जाएंगे?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन 29 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 के बीच भर सकते हैं।

प्रश्न 2. BPSC Auditor Recruitment 2026 में कुल कितने पद शामिल हैं?

उत्तर: कुल 102 पद शामिल हैं।

प्रश्न 3. BPSC Auditor Vacancy 2026 में चयन कैसे होगा?

उत्तर: उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

प्रश्न 4. BPSC ऑडिटर की मुख्य परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?

उत्तर: सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को कम से कम 40% अंक लाने होंगे। आरक्षित वर्ग ऊपर दिए गए आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

प्रश्न 5. BPSC ऑडिटर की मुख्य परीक्षा किस भाषा में दे सकते हैं?

उत्तर: उम्मीदवार हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषाओं में परीक्षा दे सकते हैं। सामान्य हिंदी का पेपर केवल हिंदी भाषा में ही देना होगा।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment