Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026: बिहार में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026: बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर पदों के लिए कुल 575 भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 02 नवंबर से 23 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की अवधि 3 वर्ष के लिए होगी। भर्ती के लिए चयन मेरिट लिस्ट में प्राप्त अंकों के अनुसार होगा।

इस भर्ती में एनेस्थीसिया (Anaesthesia), पी.एम.आर. (PMR), मेडिसिन (Medicine), माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology), पी.एस.एम. (PSM), रेडियोडायग्नोसिस (Radiodiagnosis), चर्म एवं गुप्त रोग (Skin & VD), ऑर्थोपेडिक्स (Orthopaedics), रेडियोथेरेपी (Radiotherapy) और टी.बी. एवं चेस्ट विभाग (TB & Chest) पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ें।

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नाम Bihar Senior Resident / Tutor Recruitment 2026 (III)
विभागस्वास्थ्य विभाग (बिहार सरकार)
भर्ती बोर्डBCECEB
पद का नामSenior Resident / Tutor
कुल पद575
नियुक्ति अवधि3 वर्ष
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन02 नवंबर से 23 नवंबर 2026
आवेदन शुल्क2250/-
चयन प्रक्रियामेरिट एवं निर्धारित अंकों के आधार पर
आधिकारिक वेबसाइटbceceboard.bihar.gov.in

Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026: Important Dates

कार्यक्रमतिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू02 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि23 नवंबर 2026 (रात 10 बजे तक)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि23 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन में सुधार की तिथि24 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रमजल्द

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026: Eligibility Criteria

NMC के नियम 2025 के अनुसार DNB और DNB Super Speciality की डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

  • सीनियर रेजिडेंट / ट्यूटर पद के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (MD/MS या समकक्ष) होना चाहिए।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को न्यूनतम अर्हता अंकों में 10 अंकों की छूट मिलेगी।
  • एनाटॉमी और फिजियोलॉजी विषयों के लिए मेडिकल मास्टर डिग्री के साथ PhD अनिवार्य है।

आरक्षित

  • कुल 40% पद बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के डॉक्टरों के लिए, 40% पद बिहार के मेडिकल कॉलेजों से PG करने वाले उम्मीदवारों के लिए और शेष 20% पद बिहार के बाहर के मान्यता प्राप्त संस्थानों से PG करने वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

आयु सीमा (01 अगस्त 2026 के अनुसार)

  • अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है।
  • पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
  • अनारक्षित महिला उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
  • आरक्षित वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है।

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026 Details

सभी पदों के लिए अलग-अलग पद संख्या दी हुई है। उम्मीदवार नीचे टेबल के अनुसार आसानी से समझ सकते हैं।

विभाग का नामपदों की संख्या
एनेस्थीसिया (Anaesthesia)56
पी.एम.आर. (PMR)55
मेडिसिन (Medicine)58
माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology)57
पी.एस.एम. (PSM)52
रेडियोडायग्नोसिस (Radiodiagnosis)68
चर्म एवं गुप्त रोग (Skin & VD)56
ऑर्थोपेडिक्स (Orthopaedics)33
रेडियोथेरेपी (Radiotherapy)72
टी.बी. एवं चेस्ट विभाग (TB & Chest)68
कुल पद575

वेतन

  • चयनित उम्मीदवारों को 1,15,000 प्रति माह वेतन दिया जायेगा।
  • बिहार स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार अन्य स्वीकार्य लाभ भी देय होंगे।

Bihar Senior Resident Tutor Vacancy 2026 Selection Process

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर मेरिट अंकों से किया जाएगा।

  • शैक्षणिक अंकों के आधार पर:
    • MBBS की तीनों परीक्षाओं के कुल अंकों के अनुसार अधिकतम 5 अंक मिलेंगे।
    • संबंधित स्पेशियलिटी विषय की परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार अधिकतम 5 अंक मिलेंगे।
    • संबंधित विषय में MD/MS करने पर 10 अंक मिलेंगे।
    • उसी विषय में PhD/DM/M.Ch या समकक्ष योग्यता पर 10 अंक मिलेंगे।
  • अनुभव के आधार पर:
    • बिहार के सरकारी या अर्धसरकारी संस्थान में काम करने पर प्रत्येक पूरे वर्ष के लिए 2 अंक मिलेंगे।
    • इस मद में अधिकतम 10 अंक मिलेंगे।
    • स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न सेवा संवर्गों में कार्यरत उम्मीदवारों को 6 अंक मिलेंगे।
  • अन्य महत्वपूर्ण नियम:
    • नियुक्ति के लिए न्यूनतम 16 अंक प्राप्त करना जरूरी है।
    • यदि किसी विषय में एक या दो पद खाली हैं, तो BHS/PGS/PGO में अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
    • दूसरे विश्वविद्यालय से समान डिग्री प्राप्त करने पर अतिरिक्त अंक नहीं मिलेंगे।

How to Apply for Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026?

उम्मीदवार नीचे दिए हुए स्टेप से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आप नीचे दिए हुए लिंक से भी डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं।

  • स्टेप 1. सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2. वेबसाइट पर Health Department के तहत Senior Resident / Tutor से संबंधित लिंक खोलें।
  • स्टेप 3. New Registration के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसमें अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • स्टेप 4. जिस विभाग और विषय के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका चयन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • स्टेप 5. अंत में आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को समान आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

वर्गआवेदन शुल्क
General / UR2,250/-
EWS2,250/-
EBC2,250/-
BC2,250/-
SC2,250/-
ST2,250/-
दिव्यांग (DQ/PwD)2,250/-
ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें
भर्ती का नोटिफिकेशनयहाँ से देखें
आधिकारिक वेबसाइटbceceboard.bihar.gov.in
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026 FAQs

प्रश्न 1. बिहार सीनियर रेजिडेंट ट्यूटर भर्ती 2026 में कुल कितने पद शामिल हैं?

उत्तर: कुल 575 पद शामिल हैं।

प्रश्न 2. बिहार सीनियर रेजिडेंट ट्यूटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से करें?

उत्तर: आवेदन 02 नवंबर से 23 नवंबर 2026 के बीच कर सकते हैं।

प्रश्न 3. बिहार सीनियर रेजिडेंट ट्यूटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर: आवेदन शुल्क 2250/- रुपये निर्धारित किया गया है।

प्रश्न 4. बिहार सीनियर रेजिडेंट ट्यूटर भर्ती 2026 के लिए चयन कैसे होगा?

उत्तर: उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जायेगा।

प्रश्न 5. बिहार सीनियर रेजिडेंट ट्यूटर भर्ती 2026 में नियुक्ति कितने दिनों के लिए होगी?

उत्तर: नियुक्ति कुल 3 साल के लिए होगी।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment