SSC CGL Answer Key 2026: कब आएगी? तारीख, डाउनलोड और आपत्ति की पूरी जानकारी

SSC CGL Answer Key 2026: एसएससी सीजीएल 2026 टियर-1 की परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो चुकी है। तब से लाखों अभ्यर्थी एक ही सवाल पूछ रहे हैं: आंसर की कब आएगी? पेपर कैसा गया, कितने नंबर बनेंगे, कट-ऑफ के आसपास रहेंगे या नहीं? ऐसे सवाल हर उम्मीदवार के मन में चल रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आंसर की नवंबर 2026 में जारी हो सकती है।

2025 में टियर-1 की परीक्षा 12 से 26 सितंबर तक चली थी और प्रोविजनल आंसर की 16 अक्टूबर को आ गई थी, यानी परीक्षा खत्म होने के करीब तीन हफ्ते बाद। इसी हिसाब से इस बार नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक आंसर की जारी हो सकती है।

SSC CGL Answer Key 2026 Overview

परीक्षासंयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2026, टियर-1
आयोजककर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा की तारीखें30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026
तरीकाऑनलाइन, कंप्यूटर आधारित
आंसर की की तारीखअभी घोषित नहीं
कहाँ मिलेगीhttp://ssc.gov.in/

SSC CGL 2026 प्रोविजनल और फाइनल आंसर की में अंतर

बहुत से लोग इन दोनों को एक ही चीज़ समझ लेते हैं, और यहीं गड़बड़ हो जाती है। आप नीचे टेबल के अनुसार आसानी से प्रोविजनल और फाइनल आंसर की में अंतर समझ सकते हैं।

प्रोविजनल आंसर कीफाइनल आंसर की
कब आती हैपरीक्षा के कुछ हफ्ते बादआपत्तियों की जाँच के बाद
स्थितिअस्थायी, बदल सकती हैअंतिम, बदलाव नहीं
आपत्तितय अवधि में दर्ज कर सकते हैंमौका नहीं मिलता
किसलिएमोटा अंदाज़ा लगाने के लिएरिज़ल्ट और कट-ऑफ के लिए

आपका रिज़ल्ट फाइनल आंसर की से बनेगा, प्रोविजनल से नहीं। प्रोविजनल की में दिखे नंबर को अंतिम मान लेना जल्दबाज़ी होगी।

SSC CGL आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कैसे करें

उम्मीदवार नीचे दिए हुए स्टेप से आसानी से अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। एक छोटी सलाह: लॉगिन डिटेल्स अभी से निकालकर रख लीजिए। आंसर की आने के दिन साइट अक्सर धीमी हो जाती है, और उस वक्त पासवर्ड ढूँढना सबसे मुश्किल काम हो जाता है।

  • स्टेप 1. ssc.gov.in वेबसाइट खोलिए।
  • स्टेप 2. “Answer Key” या “Latest News” में CGL 2026 टियर-1 का लिंक ढूँढिए।
  • स्टेप 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कीजिए।
  • स्टेप 4. रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की दोनों खुल जाएँगी।
  • स्टेप 5. दोनों की PDF सेव कर लीजिए, और एक कॉपी ईमेल पर भी भेज दीजिए।

SSC CGL रिस्पॉन्स शीट क्यों इतनी ज़रूरी है

रिस्पॉन्स शीट में वह हर विकल्प दर्ज होता है जो आपने परीक्षा में चुना था। इसे आंसर की के साथ मिलाकर आप साफ देख सकते हैं कि कौन-सा सवाल सही गया, कौन-सा गलत गया और कौन-सा छूट गया। नंबर का अंदाज़ा भी इसी से लगता है। और अगर किसी जवाब पर आपको आपत्ति है, तो आपके पास अपनी चुनी हुई स्थिति का रिकॉर्ड होना चाहिए।

SSC CGL Answer Key 2026 Marking Scheme

हर सही जवाब पर 2 अंक मिलते हैं और हर गलत जवाब पर 0.50 अंक कटते हैं। जो सवाल आपने छोड़ा, उसके नंबर न मिलते हैं, न कटते हैं।

कुल अंक = (सही × 2) − (गलत × 0.50)

मान लीजिए 100 में से आपके 75 जवाब सही हैं, 15 गलत हैं और 10 छोड़े हैं:

गणनाअंक
सही75 × 2150
गलत15 × 0.50−7.5
छोड़े हुए10 × 00
कुल142.5 / 200

SSC CGL Answer Key 2026 Objection

अगर आपको लगता है कि किसी सवाल का आधिकारिक जवाब गलत है, तो आप तय समय में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:

  1. वेबसाइट पर लॉगिन करें और “Answer Key Challenge” चुनें।
  2. वह प्रश्न चुनिए जिस पर आपत्ति है।
  3. अपना सही जवाब बताइए।
  4. सबूत लगाइए: किताब के पन्ने की फोटो, कोई सरकारी दस्तावेज़ या भरोसेमंद स्रोत।
  5. आयोग का तय शुल्क ऑनलाइन भरिए। प्रति प्रश्न शुल्क लगता है, पर रकम की पुष्टि जारी होने वाले नोटिस से ही करें।
  6. रसीद संभालकर रखिए।

तीन बातें ध्यान रखिए। आपत्ति सिर्फ तय अवधि में ली जाती है, देर से कुछ नहीं माना जाता। बिना सबूत की आपत्ति आमतौर पर खारिज हो जाती है। और अगर आपकी आपत्ति सही निकलती है, तो शुल्क वापसी का नियम अलग से नोटिस में बताया जाता है।

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026जल्द
SSC CGL Response Sheet 2026जल्द
आधिकारिक वेबसाइटLink
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

SSC CGL Answer Key 2026 FAQs

प्रश्न 1. एसएससी सीजीएल आंसर की कब आएगी?

उत्तर: आधिकारिक तारीख अभी नहीं आई है। परीक्षा 30 अक्टूबर को खत्म हुई है, इसलिए नवंबर में आने की उम्मीद है।

प्रश्न 2. एसएससी सीजीएल 2026 की आंसर की कहाँ से डाउनलोड होगी?

उत्तर: SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर, अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से लॉगिन करके।

प्रश्न 3. एसएससी सीजीएल 2026 का रिज़ल्ट प्रोविजनल आंसर की से बनता है?

उत्तर: नहीं। रिज़ल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर बनता है।

प्रश्न 4. एसएससी सीजीएल परीक्षा 2026 में गलत जवाब पर कितने नंबर कटते हैं?

उत्तर: गलत जवाब पर 0.50 अंक कटते हैं और सही जवाब पर 2 अंक मिलते हैं।

प्रश्न 5. एसएससी सीजीएल 2026 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं?

उत्तर: हाँ, अपर्ति दर्ज कर सकते हैं, लेकिन प्रोविजनल आंसर की तय अवधि में और सबूत के साथ।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment