Bihar Board Dummy Admit Card 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना स्कूल कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। छात्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बार छात्रों को अपने डमी एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती मिलने पर उसे ठीक कराने का मौका भी दिया गया है। इसके लिए बोर्ड ने 1 नवंबर 2026 से 7 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है। डमी एडमिट कार्ड में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो और अन्य विवरणों को ध्यान से देखें और जानकारी में गलती मिलती है, तो अंतिम तिथि से पहले अपने स्कूल या कॉलेज के प्रधानाध्यापक से संपर्क करें।
Table of Contents
Bihar Board Dummy Admit Card 2027: Overview
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| परीक्षा | मैट्रिक एवं इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 |
| कक्षा | 10वीं और 12वीं |
| एडमिट कार्ड | Dummy Admit Card |
| जारी होने की तिथि | 31 अक्टूबर 2026 |
| डाउनलोड शुरू | 1 नवंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड में सुधार की तिथि | 07 नवंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://biharboardonline.org/ |
Bihar Board Dummy Admit Card 2027 Important Dates
छात्र नीचे टेबल के माध्यम से डमी एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं। ये सभी तिथियां मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 के लिए है।
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| डमी एडमिट कार्ड जारी | 31 अक्टूबर 2026 |
| डाउनलोड शुरू होने की तिथि | 1 नवंबर 2026 |
| त्रुटि सुधार शुरू | 1 नवंबर 2026 |
| सुधार की अंतिम तिथि | 7 नवंबर 2026 |
| फाइनल एडमिट कार्ड | बाद में जारी होगा |
Bihar Board Dummy Admit Card 2027 में सुधार कैसे करें?
छात्र 01 नवंबर से 07 नवंबर 2026 के डमी एडमिट कार्ड किसी भी प्रकार का सुधार कर सकते हैं। कई बार छात्र रजिस्ट्रेशन दौरान व्यक्तिगत जानकारी या विषयों के चयन गलत कर देते हैं। लेकिन तय सीमा के अंदर इनको दोबारा सुधार सकर सकते हैं। नीचे कुछ स्टेप दिए हुए है:
- अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- जिस जानकारी में गलती है, उसे ध्यान से देखें।
- संबंधित गलती के बारे में अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक को बताएं।
- आवश्यक होने पर सही जानकारी के समर्थन में संबंधित दस्तावेज दिखाएं।
- स्कूल प्रशासन के माध्यम से सुधार की प्रक्रिया पूरी कराएं।
- सुधार होने के बाद दोबारा विवरण की जांच करें।
Dummy Admit Card और Final Admit Card में क्या अंतर है?
कई छात्रों के मन में सवाल रहता है कि जब एडमिट कार्ड जारी हो गया है, तो फिर डमी एडमिट कार्ड क्यों डाउनलोड करना है? दरअसल, डमी एडमिट कार्ड अंतिम एडमिट कार्ड नहीं होता है। इसे परीक्षा से पहले छात्रों की जानकारी की जांच के लिए जारी किया जाता है।
| Dummy Admit Card | Final Admit Card |
| जानकारी की जांच के लिए होता है | परीक्षा में शामिल होने के लिए होता है |
| इसमें गलती सुधारने का अवसर मिलता है | इसमें अंतिम विवरण दर्ज होते हैं |
| परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए मान्य नहीं | परीक्षा में प्रवेश के लिए आवश्यक |
| परीक्षा से पहले जारी होता है | परीक्षा के नजदीक जारी होता है |
डमी एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी चेक करनी चाहिए?
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे केवल देखकर रख न दें। उसमें दी गई सभी जानकारियों को अपने रजिस्ट्रेशन विवरण और अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड से मिलाएं।
- छात्र का पूरा नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- जन्मतिथि (Date of Birth)
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- स्कूल का नाम एवं कोड
- छात्र की फोटो
- छात्र का लिंग (Gender)
- जाति एवं श्रेणी (Category)
- परीक्षा का नाम
- चुने गए विषयों के नाम
- विषयों के कोड
- अन्य परीक्षा संबंधी जानकारी
Bihar Board Dummy Admit Card 2027 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए स्टेप से आसानी से मैट्रिक या इंटर परीक्षा 2027 के लिए डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्टेप 1. छात्रों को कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org/ पर जाना है और कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए https://intermediate.biharboardonline.com/ पर जाना होगा।
- स्टेप 2. आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद छात्रों को “Student Login” पर क्लिक करें।
- स्टेप 3. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
- स्टेप 4. स्क्रीन पर आपका डमी एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- स्टेप 5. अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board Dummy Admit Card 2027: Important Links
| 10वीं डमी एडमिट कार्ड | यहाँ से डाउनलोड करें |
| 12वीं डमी एडमिट कार्ड | यहाँ से डाउनलोड करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | 10th | 12th |
| बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारी | यहाँ से देखें |
Bihar Board Dummy Admit Card 2027 FAQs
प्रश्न 1. बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2026 कब जारी हुए हैं?
उत्तर: मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 के लिए डमी एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।
प्रश्न 2. बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए डमी एडमिट कार्ड कहा से डाउनलोड करें?
उत्तर: कक्षा 10वीं का डमी एडमिट कार्ड इस https://exam.biharboardonline.org/ वेबसाइट से डाउनलोड करें।
प्रश्न 3. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए डमी एडमिट कार्ड कहा से डाउनलोड करें?
उत्तर: कक्षा 10 के लिए डमी एडमिट कार्ड इस https://intermediate.biharboardonline.com/ वेबसाइट से डाउनलोड करें।
प्रश्न 4. Bihar Board Dummy Admit Card 2027 में सुधार की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: अंतिम तिथि 7 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
प्रश्न 5. क्या डमी एडमिट कार्ड से परीक्षा दे सकते हैं?
उत्तर: नहीं, डमी एडमिट कार्ड केवल विवरणों की जांच के लिए जारी किया जाता है। परीक्षा में शामिल होने के लिए फाइनल एडमिट कार्ड होना चाहिए।