Bihar Navodaya Vidyalaya Vacancy 2026: नवोदय विद्यालय में हॉस्टल सुपरिटेंडेंट और काउंसलर के 127 पदों पर भर्ती

Bihar Navodaya Vidyalaya Vacancy 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने पटना क्षेत्रीय कार्यालय के लिए हॉस्टल सुपरिटेंडेंट और काउंसलर के पदों पर 127 भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के माध्यम से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के जवाहर नवोदय विद्यालयों में योग्य उम्मीदवारों को काम करने का अवसर मिलेगा। ये सभी भर्तियां संविदा आधारित होगी।

इस भर्ती में हॉस्टल सुपरिटेंडेंट (महिला) के 76 पद और काउंसलर (पुरुष एवं महिला) के 51 पद शामिल हैं। उम्मीदवार इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 02 नवंबर से 17 नवंबर 2026 के बीच चलेगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500/- रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क भरना होगा। अधिक जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।

Bihar Navodaya Vidyalaya Vacancy 2026: Overview

विवरणजानकारी
संगठन का नामNavodaya Vidyalaya Samiti (NVS)
क्षेत्रीय कार्यालयपटना
भर्ती का नामBihar Navodaya Vidyalaya Vacancy 2026
सत्र2026-27 (Second Phase)
पद का नामHostel Superintendent और Counsellor
कुल पद127
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट76
काउंसलर51
काउंसलर (पुरुष)33
काउंसलर (महिला)18
नौकरी का प्रकारसंविदा आधारित
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
कार्य क्षेत्रबिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल

Bihar Navodaya Vidyalaya Vacancy 2026 Important Dates

01 नवंबर 2026 को भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। लेकिन आवेदन प्रक्रिया 02 नवंबर 2026 से शुरू हुई थी। सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे टेबल में दी हुई है।

कार्यक्रमतिथियां
भर्ती का नोटिफिकेशन होने की तिथि01 नवंबर 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि02 नवंबर 2026
आवेदन समाप्त होने की तिथि17 नवंबर 2026

Bihar Navodaya Vidyalaya Vacancy 2026 Eligibility Criteria

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा जरूर देखनी चाहिए। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता (हॉस्टल सुपरिटेंडेंट) के लिए

  • हॉस्टल सुपरिटेंडेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा निम्नलिखित में से किसी एक प्रकार का अनुभव आवश्यक है:

  • किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-3 (₹21,700) या उससे ऊपर के समकक्ष वेतनमान में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।
  • अथवा पूर्व रक्षा कर्मी (Ex-Defence Personnel), जिनके पास 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-3 या उससे ऊपर में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव हो।

वांछनीय योग्यता (Desirable Qualification):

  • संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या B.Ed.
  • संबंधित क्षेत्रीय भाषा में दक्षता होनी चाहिए। इसका मूल्यांकन पर्सनल टॉक के दौरान किया जाएगा। इसके लिए अलग से दस्तावेजी प्रमाण आवश्यक नहीं बताया गया है।

शैक्षणिक योग्यता (काउंसलर) के लिए

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से साइकोलॉजी (M.A./M.Sc.) में मास्टर डिग्री।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से गाइडेंस एंड काउंसलिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा।
  • किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या शैक्षणिक संस्थान में गाइडेंस एवं काउंसलिंग/काउंसलिंग का कम से कम एक वर्ष का अनुभव।

वांछनीय योग्यता (Desirable Qualification):

  • Cognitive Behaviour Therapy Skills
  • Attention Deficit Hyperactivity Disorder (ADHD)
  • Behavioural Issues and Learning Difficulties
  • Building Emotional Intelligence and Resilience
  • Adolescent Education

आयु सीमा (Age Limit)

दोनों पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है। आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

पद का नामआयु सीमा
Hostel Superintendent35 से 62 वर्ष
Counsellor28 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम

Bihar Navodaya Vidyalaya Vacancy 2026: Details

नवोदय विद्यालय समिति के पटना क्षेत्रीय कार्यालय में दो पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों की जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

पद का नामपुरुष पदमहिला पदकुल पद
Hostel Superintendent–7676
Counsellor331851
कुल पद3394127

सैलरी (Salary)

दोनों पदों के लिए अलग-अलग वेतन दिया जाएगा। जिसकी जानकारी नीचे टेबल में दी हुई है।

पद का नाममासिक वेतन
Hostel Superintendent35,750/-
Counsellor44,900/-

Bihar Navodaya Vidyalaya Vacancy 2026: Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, संबंधित क्षेत्र में अनुभव और पर्सनल टॉक के आधार पर किया जाएगा।

हॉस्टल सुपरिटेंडेंट के लिए चयन

  • इस पद के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, उच्च योग्यता, संबंधित स्कूल में कार्य अनुभव और पर्सनल टॉक को ध्यान में रखकर पैनल तैयार किया जाएगा।

काउंसलर पद के लिए चयन

  • काउंसलर पद के लिए चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और पर्सनल टॉक के अंक शामिल होंगे।
  • शैक्षणिक योग्यता के लिए 70 अंक और पर्सनल टॉक के लिए 30 अंक दिए जाएंगे।

पर्सनल टॉक के विषय

  • संबंधित विषय का ज्ञान।
  • आवेदन करने वाले राज्य की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान।
  • अंग्रेजी और हिंदी में बातचीत करने की क्षमता।
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन और ICT टूल्स की जानकारी।

How to Apply for Bihar Navodaya Vidyalaya Vacancy 2026

उम्मीदवारों को दोनों पदों के लिए अलग-अलग वेबसाइटों पर जाकर आवेदन करना होगा। दोनों वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिए हुए। साथ ही आप नीचे दिए स्टेप देखकर भी आसानी से आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

  • स्टेप 1. हॉस्टल सुपरिटेंडेंट पद के लिए supschooms.in और काउंसलर पद के लिए crschooms.in इस लिंक पर जाएं।
  • स्टेप 2. किसी भी लिंक पर क्लिक करने पर ऐसा पेज खुलेगा।
  • स्टेप 3. अब सबसे नीचे “I accept the terms and conditions” कॉलम पर क्लिक करें और “Procced to apply” बटन दबाएं।
  • स्टेप 4. क्लिक करते ही आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलेगा, फिर आपको “Click Here for Registration” पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 5. अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • स्टेप 6. आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

Bihar Navodaya Vidyalaya Vacancy 2026 Application Fees

  • उम्मीदवारों को 500/- रूपए का नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क देना होगा।
  • SC, ST और PH श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
  • उम्मीदवार यह शुल्क ऑनलाइन माध्यमों UPI/Debit/Credit Card और Net Banking के माध्यम से भर सकते हैं।
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट पद का ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें
काउंसलर पद का ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें
भर्ती का नोटिफिकेशनयहाँ से देखें
आधिकारिक वेबसाइटnavodaya.gov.in
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

Bihar Navodaya Vidyalaya Vacancy 2026 FAQs

प्रश्न 1. बिहार नवोदय विद्यालय भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से होंगे?

उत्तर: आवेदन 02 नवंबर से 17 नवंबर 2026 के बीच होंगे।

प्रश्न 2. बिहार नवोदय विद्यालय भर्ती 2026 में कुल कितने पद शामिल हैं?

उत्तर: कुल 127 पद शामिल हैं।

प्रश्न 3. बिहार नवोदय विद्यालय भर्ती 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: हॉस्टल सुपरिटेंडेंट के लिए योग्य महिला उम्मीदवार और काउंसलर के लिए योग्य पुरुष एवं महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 4. बिहार नवोदय विद्यालय भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर: इस पद के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

प्रश्न 5. बिहार नवोदय विद्यालय भर्ती 2026 में कितना वेतन दिया जायेगा?

उत्तर: हॉस्टल सुपरिटेंडेंट को 35,750/- प्रति माह और काउंसलर को 44,900/- प्रति माह पारिश्रमिक दिया जाएगा।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment