Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: 1500 पदों पर भर्ती, बिहार में 80 सीटें, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक ने देशभर में कुल 1500 पदों पर अप्रेंटिस भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 05 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT) और इंटरव्यू के अनुसार किया जायेगा। अंत में उम्मीदवारों दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा।

बिहार के उम्मीदवारों के लिए भी 80 सीटें निर्धारित की गई हैं। इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। बता दे कि चयनित उम्मीदवारों का अप्रेंटिस ट्रेनिंग 12 महीने तक चलेगी। उस दौरान उम्मीदवारों को मेट्री सिटी के लिए 15000/- और ग्रामीण शाखाएं के लिए 12300/- रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जायेगा।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: Overview

विवरणजानकारी
संगठन का नामइंडियन बैंक
भर्ती का नामअप्रेंटिस भर्ती 2026
विज्ञापन वर्षFY 2026-27
कुल सीटें1500
बिहार में कुल सीटें80
पद का नामअप्रेंटिस
आवेदन की तिथि05 नवंबर से 25 नवंबर 2026
शैक्षणिक योग्यताग्रेजुएशन
आयु सीमा20 से 28 वर्ष
ट्रेनिंग अवधि12 महीने
चयन प्रक्रियाऑनलाइन टेस्ट एवं स्थानीय भाषा परीक्षा

Indian Bank Apprentice Vacancy 2026 Important Dates

उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे देख सकते हैं।

कार्यक्रमतिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि04 November 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू05 November 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि25 November 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि25 November 2026
ऑनलाइन परीक्षा की तिथिजल्द
एडमिट कार्डजल्द

Indian Bank Apprentice Vacancy 2026 Eligibility Criteria

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार ने ग्रेजुएशन 1 अप्रैल 2022 से 1 नवंबर 2026 के बीच किया हो।
  • विश्वविद्यालय या बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित होने का उचित प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
  • केवल ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार, जिनका परिणाम निर्धारित तिथि तक घोषित नहीं हुआ है, इस भर्ती की शर्त पूरी नहीं करते।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की आयु 01 नवंबर 2026 के अनुसार 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का जन्म 2 नवंबर 1998 से पहले और 1 नवंबर 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

आयु सीमा छूट

  • ओबीसी वर्ग के लिए 3 वर्ष
  • एससी / एसटी वर्ग के लिए 5 वर्ष
  • 1984 दंगों से प्रभावित उम्मीदवार के लिए 5 वर्ष
  • PwBD वर्ग के लिए 10 वर्ष

Indian Bank Apprentice Vacancy 2026 Details

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कुल सीटें 1500 हैं, हालांकि ये सभी सीटें राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार नीचे टेबल के अनुसार सीटों की संख्या देख सकते हैं।

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशकुल सीटें
उत्तर प्रदेश285
तमिलनाडु270
पश्चिम बंगाल145
आंध्र प्रदेश85
बिहार80
महाराष्ट्र70
मध्य प्रदेश65
झारखंड60
तेलंगाना46
केरल44
ओडिशा42
राजस्थान40
गुजरात35
कर्नाटक35
हरियाणा32
दिल्ली32
असम30
उत्तराखंड20
छत्तीसगढ़10
पुडुचेरी9
हिमाचल प्रदेश6
जम्मू और कश्मीर3
पंजाब45
चंडीगढ़2
गोवा2
मणिपुर2
नागालैंड2
अरुणाचल प्रदेश1
मेघालय1
त्रिपुरा1
कुल1500

Bihar Indian Bank Apprentice Vacancy 2026

बिहार के उम्मीदवारों के लिए इंडियन बैंक ने कुल 80 अप्रेंटिस ट्रेनिंग सीटें निर्धारित की हैं। इन सीटों का वर्गवार विवरण नीचे दिया गया है।

वर्गसीटें
General (UR)39
OBC21
SC12
EWS8
ST0
कुल80

Indian Bank Apprentice Vacancy 2026 Stipend

अप्रेंटिसशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसकी राशि ट्रेनिंग ब्रांच के स्थान के अनुसार अलग-अलग होगी। Metro और Urban ब्रांच में मिलने वाले 15,000/- में बैंक का अधिकतम योगदान 8,850/- और सरकारी योगदान 6,150/- होगा। वहीं Rural और Semi-Urban ब्रांच में बैंक का अधिकतम योगदान 6,150/- और सरकारी योगदान 6,150/- होगा।

ब्रांच का प्रकारमासिक स्टाइपेंड
Metro / Urban Branches15,000/-
Rural / Semi-Urban Branches12,300/-

Indian Bank Apprentice Selection Process 2026

इंडियन बैंक भर्ती 2026 के लिए चयन 3 चरणों में किया जाएगा। आखिरी में उम्मीदवारों दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा।इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT)
  3. इंटरव्यू, यदि बैंक आयोजित करने का निर्णय लेता है।
  4. दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य आवश्यक औपचारिकताएँ।

1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Written Examination)

  • ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
  • परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी।
  • परीक्षा Objective Multiple Choice प्रकार की होगी।
  • सामान्य अंग्रेजी को छोड़कर अन्य परीक्षा भाग बैंक द्वारा निर्धारित प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित किए जा सकते हैं।
विषयप्रश्नअंक
तार्किक तर्कशक्ति (Reasoning Aptitude)1515
कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge)1010
अंग्रेजी भाषा (English Language)2525
Quantitative Aptitude2525
सामान्य ज्ञान (General Awareness) (Banking Industry)2525
कुल100100

2. स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (Local Language Proficiency Test)

आप जिस भी राज्य और प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हैं, उस राज्य या प्रदेश की आपको स्थानीय भाषा ज्ञान होना चाहिए। बिहार में हिंदी और उर्दू भाषाओं में से किसी भी एक भाषा का विकल्प है। आपको यह भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में सक्षम होना चाहिए।

यदि उम्मीदवार ने 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ी है और उसके प्रमाण के रूप में मार्कशीट या प्रमाणपत्र प्रस्तुत करता है, तो उसे Local Language Test से छूट मिल सकती है।

इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन

चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होगा। इस दौरान अपने सभी दस्तावेज मूल रूप में दिखाने होंगे। ध्यान रखें, वही दस्तावेज उम्मीदवारों को लाने होंगे, जो उन्होंने आवेदन के दौरान दिए थे।

How to Apply Online for Indian Bank Apprentice Recruitment 2026?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। साथ आप नीचे दिए हुए लिंक से डायरेक्ट आवेदन भी कर सकते हैं।

  • स्टेप 1. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NATS 2.0 Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए जरूरी है जिन्होंने 1 अप्रैल 2022 या उसके बाद Graduation पास किया है।
  • स्टेप 2. सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट का यह लिंक खोलें: https://indianbank.bank.in/en/career
  • स्टेप 3. अब आपके सामने Career सेक्शन खुल जाएगा।
  • स्टेप 4. अब आपको “Click here for New Registration” पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 5. फिर आपके सामने नया पेज खुल जायेगा, फिर आपको “Click here for New Registration” पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 6. क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा, फिर रजिस्ट्रेशन करें और व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • स्टेप 7. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

Indian Bank Apprentice Vacancy 2026 Application Fee

उम्मीदवारों को अपनी वर्ग अनुसार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क Non-Refundable है। ऑनलाइन भुगतान के दौरान लगने वाले बैंक ट्रांजैक्शन चार्ज का भुगतान भी उम्मीदवार को करना होगा।

वर्गआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS800 + GST
SC / ST / PwBD175 + GST
Direct Apply Link For NATS PortalLink
ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें
भर्ती का नोटिफिकेशनPDF
आधिकारिक वेबसाइटindianbank.bank.in
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

Indian Bank Apprentice Vacancy 2026 FAQs

प्रश्न 1. इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से करें?

उत्तर: उम्मीदवार 05 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 2. इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कुल कितने पद शामिल हैं?

उत्तर: कुल 1500 पद शामिल हैं। जिसमें बिहार राज्य के लिए 80 पद निर्धारित हैं।

प्रश्न 3. इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार कम से कम ग्रेजुएशन होना चाहिए।

प्रश्न 4. इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा कितनी है?

उत्तर: आयु सीमा 01 नवंबर 2026 के अनुसार 20 से 28 वर्ष है।

प्रश्न 5. इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन दिया जायेगा?

उत्तर: Metro और Urban ब्रांच में 15,000/- प्रति माह तथा Rural और Semi-Urban ब्रांच में 12,300/- प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

प्रश्न 6. इंडियन बैंक अप्रेंटिस की ट्रेनिंग कितने दिनों तक चलेगी?

उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को कुल 12 महीने की On-the-Job Training दी जाएगी।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment