RRB Isolated Categories Recruitment 2026: रेलवे में 191 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

RRB Isolated Categories Recruitment 2026: भारतीय रेलवे ने Isolated Categories के तहत 191 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए 05 नवंबर से 04 दिसंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 06 दिसंबर 2026 है। भर्ती के लिए चयन सीबीटी परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 19900/- से 44900/- के बीच प्रति महीना वेतन दिया जायेगा।

इस भर्ती में मुख्य विधि सहायक (Chief Law Assistant), लोक अभियोजक (Public Prosecutor), वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक (Senior Publicity Inspector), कनिष्ठ अनुवादक – हिंदी (Junior Translator – Hindi), कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक (Staff and Welfare Inspector), वैज्ञानिक सहायक – प्रशिक्षण (Scientific Assistant – Training) और प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-III (रसायनज्ञ एवं धातुकर्मज्ञ) (Lab Assistant Grade III – Chemist & Metallurgist) अदि पद शामिल हैं।

RRB Isolated Categories Vacancy 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डRailway Recruitment Boards (RRB)
मंत्रालयरेल मंत्रालय, भारत सरकार
नोटिफिकेशन नंबरCEN 09/2026
भर्ती का नामRRB Isolated Categories Recruitment 2026
कुल पद191
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तारीख5 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख4 दिसंबर 2026
फीस जमा करने की अंतिम तारीख6 दिसंबर 2026
चयन प्रक्रियाCBT, Translation Test (लागू होने पर), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 Important Dates

उम्मीदवार नीचे दी हुई टेबल के अनुसार भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं। परीक्षा और अन्य भर्ती से जुड़ी की जानकारी आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

कार्यक्रमतारीख
रोजगार समाचार में सूचना प्रकाशित24 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू5 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख4 दिसंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख6 दिसंबर 2026
आवेदन में संशोधन की अवधि7 से 16 दिसंबर 2026
CBT परीक्षा की तारीखजल्द घोषित होगी

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 Eligibility Criteria

म्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और मेडिकल मानकों को पूरा करना होगा। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं दी हुई है। आप नीचे देख सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Chief Law Assistant

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Law की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ Bar में Pleader के रूप में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
  • Law Graduate उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने रेलवे प्रशासन की किसी भी शाखा में कम से कम 5 वर्ष की सेवा पूरी की हो।

Public Prosecutor

  • उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor Degree in Law (LLB) होनी चाहिए।
  • इसके अलावा Bar में Advocate के रूप में 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

Senior Publicity Inspector

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके साथ Public Relations, Advertising, Journalism या Mass Communication में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जा सकती है।

Junior Translator (Hindi)

  • उम्मीदवार के पास हिंदी और अंग्रेजी विषय से संबंधित मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
  • साथ में हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद का मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • इसके विकल्प के रूप में केंद्र या राज्य सरकार के कार्यालयों में अनुवाद कार्य का 2 वर्ष का अनुभव भी मान्य है।

Staff and Welfare Inspector

  • Labour या Social Welfare में डिप्लोमा।
  • Labour Laws में डिप्लोमा।
  • Labour Laws विषयों के साथ LLB।
  • Personnel Management में PG Diploma।
  • Personnel Management विषयों के साथ MBA।
  • MBA in HR।
  • निर्धारित विषयों के साथ Human Resource Management में PG Diploma।

Scientific Assistant (Training)

  • इस पद के लिए Psychology विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री अनिवार्य है।

Lab Assistant Grade III (Chemist & Metallurgist)

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए। इसमें Physics और Chemistry विषय होना अनिवार्य है।

नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन के Annexure A में दी गई पदवार शैक्षणिक योग्यता जरूर जांच लें।

RRB Isolated Categories Age Limit 2026

इस भर्ती में पद के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

पद का नामन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
Chief Law Assistant18 वर्ष40 वर्ष
Public Prosecutor18 वर्ष32 वर्ष
Senior Publicity Inspector18 वर्ष33 वर्ष
Junior Translator (Hindi)18 वर्ष33 वर्ष
Staff and Welfare Inspector18 वर्ष33 वर्ष
Scientific Assistant (Training)18 वर्ष35 वर्ष
Lab Assistant Grade III18 वर्ष30 वर्ष

आयु में छूट

सरकारी नियमों के अनुसार पात्र आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

श्रेणीआयु में छूट
SC/ST5 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer)3 वर्ष
PwBD (UR/EWS)10 वर्ष
PwBD (OBC-NCL)13 वर्ष
PwBD (SC/ST)15 वर्ष

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित परीक्षा और सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन निम्न रूप में किया जायेगा।

  1. Computer Based Test (CBT)
  2. Translation Test (केवल Junior Translator पद के लिए)
  3. Document Verification
  4. Medical Examination

सीबीटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आमंत्रित किया जायेगा।

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 Exam Pattern

  • परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।
  • स्क्राइब की सुविधा के पात्र उम्मीदवारों को 120 मिनट दिए जाएंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • परीक्षा आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित हो सकती है।
विषयप्रश्नअंक
Professional Ability5050
General Awareness1515
General Intelligence and Reasoning1515
Mathematics1010
General Science1010
कुल100100

How to Apply RRB Isolated Categories Online Form 2026?

  • स्टेप 1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2. फिर ऊपर “ऑनलाइन करें आवेदन” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. फिर CEN 09/2026 Isolated Categories Recruitment के “Apply” बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4. यदि अकाउंट बना हुआ है तो लॉगिन पर क्लिक करें या “Create an account” पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • स्टेप 6. अंत में आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 Important Links

ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें
भर्ती का नोटिफिकेशनPDF
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से देखें

RRB Isolated Categories Recruitment 2026: FAQs

प्रश्न 1. RRB Isolated Categories Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

उत्तर: 05 नवंबर से 04 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 2. RRB Isolated Categories भर्ती में कितनी सैलरी मिलेगी?

उत्तर: वेतन 19,900 रुपये से 44,900 रुपये के बीच मिलेगा।

प्रश्न 3. RRB CBT परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

उत्तर: हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

प्रश्न 4. RRB Isolated Categories Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

उत्तर: इस भर्ती के माध्यम से कुल 191 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

प्रश्न 5. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर: सामान्य वर्ग को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment