Bihar Polytechnic Admission 2026: DCECE Online Form, Date, Eligibility, Exam Pattern

Bihar Polytechnic Admission 2026: बिहार में पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। आप बिहार में पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग और पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए आपको Diploma Certificate Entrance Competitive Examination (DCECE) परीक्षा से गुजरना होता है। जिसका आयोजन बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा किया जाता है।

इस परीक्षा के माध्यम से बिहार के सरकारी और निजी संस्थानों में निम्न कोर्स में एडमिशन दिया जाता है:

  • पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE)
  • पैरा मेडिकल (Matric Level) PMM
  • पैरा मेडिकल (Intermediate Level) PM
Table of Contents

Bihar Polytechnic 2026 Important Dates

कार्यक्रमसंभावित तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथिअप्रैल 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथिअप्रैल 2026
आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथिमई 2026
फॉर्म में सुधार करने की तिथिमई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिपरीक्षा से पहले
प्रवेश परीक्षा का आयोजनजून 2026 (संभावित)

2025 में आवेदन 02 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लिए गए थे।

बिहार पॉलिटेक्निक 2026 कोर्स जानकारी (Bihar Polytechnic 2026 Course Details)

DCECE परीक्षा के माध्यम से छात्र तीन अलग-अलग कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं:

  • पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE) तीन साल के लिए
    • Mechanical Engineering
    • Civil Engineering
    • Electrical Engineering
    • Computer Engineering
  • पैरा मेडिकल (Matric Level) PMM
    • यह कोर्स 10वीं कक्षा पास वाले छात्रों के लिए होता है।
  • पैरा मेडिकल (Intermediate Level – PM)
    • यह कोर्स खासतौर पर 12वीं कक्षा में (विज्ञान) वाले छात्रों के लिए होता है।

बिहार पॉलिटेक्निक 2026 शैक्षणिक योग्यता (Bihar Polytechnic 2026 Eligibility)

पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE) कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • छात्र ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) या उसके समकक्ष बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा पास की हो।
  • जो छात्र 2026 में 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें काउंसलिंग की पहली प्रक्रिया शुरू होने से पहले मैट्रिक परीक्षा पास करना जरूरी होगा।
  • विज्ञान, तकनीकी और तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा तय की गई अन्य शैक्षणिक योग्यताएं (AICTE के नियमों के अनुसार) भी लागू होंगी।

आयु सीमा

  • इस कोर्स के लिए कोई न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

पैरा मेडिकल (Matric Level) कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • छात्र ने मैट्रिक (10वीं) या उसके बराबर की परीक्षा विज्ञान और अंग्रेजी विषय के साथ पास की होनी चाहिए। यह परीक्षा BSEB, CBSE, ICSE या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से हो सकती है।
  • जो छात्र 2026 में मैट्रिक परीक्षा दे रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें मेधा सूची (Merit List) जारी होने से पहले मैट्रिक परीक्षा पास करना जरूरी होगा।

आयु सीमा

  • इस कोर्स के लिए छात्र की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

पैरा मेडिकल (Intermediate Level) कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • पैरामेडिकल (Intermediate Level) PM कोर्स
    • छात्र 12वीं कक्षा (10+2) पास होना चाहिए।
    • 12वीं में Physics, Chemistry और English विषय होना जरूरी है।
    • इसके अलावा Mathematics या Biology में से कोई एक विषय होना चाहिए।
  • GNM (General Nursing and Midwifery) कोर्स
    • यह कोर्स केवल महिलाओं के लिए
    • छात्र 12वीं कक्षा (Physics, Chemistry, Biology) पास होना चाहिए।
    • सामान्य वर्ग के कम से कम 40% अंक होने चाहिए।
    • SC / ST छात्रों को 5% अंक की छूट दी जाएगी।
  • जिन छात्रों ने 12वीं में Vocational Course किया है:
    • अगर किसी छात्र ने 10+2 Vocational (Health Care Science) से पढ़ाई की है और 40% अंक से पास किया है, तो वे भी आवेदन कर सकते हैं।
  • ANM (Auxiliary Nurse Midwifery) कोर्स
    • यह कोर्स केवल महिलाओं के लिए है।
    • छात्र ने 12वीं (10+2) कम से कम 40% अंकों के साथ पास की होनी चाहिए।
    • 12वीं में अंग्रेजी विषय होना जरूरी है।
  • अन्य पैरामेडिकल कोर्स
    • छात्र ने 12वीं Science (Physics, Chemistry, Biology) से पास किया हो।
    • कुछ कोर्स में गणित विषय का होना मान्य हो सकता है।
  • Dental Mechanic और Dental Hygienist कोर्स
    • इन कोर्स में प्रवेश के लिए 12वीं Science (Physics, Chemistry, Biology और English) से पास होना जरूरी है।
  • 2026 में 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र
    • जो छात्र 2026 में 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
    • लेकिन उन्हें मेधा सूची (Merit List) जारी होने से पहले 12वीं पास करना जरूरी होगा।

आयु सीमा

  • पैरामेडिकल (Intermediate Level) के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।
  • जी.एन.एम और ए.एन.एम कोर्स के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष हैं।

छात्रों को हमने साधारण भाषा में शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा समझाने की कोशिश की है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें।

बिहार पॉलिटेक्निक एडमिशन 2026 आरक्षण (Bihar Polytechnic 2026 Reservation)

वर्गआरक्षण
एससी16%
एसटी1%
EBC18%
BC12%
महिलाओं वर्ग के लिए3%
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)10%

बिहार पॉलिटेक्निक ऑनलाइन फॉर्म 2026 (Bihar Polytechnic Online Form 2026)

छात्र नीचे दिए हुए स्टेप से आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • स्टेप 1 – BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2 – DCECE 2026 Online Application लिंक खोलें।
  • स्टेप 3 – फिर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • स्टेप 4 – अपनी सभी जानकारी भरें।
  • स्टेप 5 – फिर अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • स्टेप 6 – आवेदन शुल्क का भुगतान करें। (आवेदन शुल्क भरने के बाद ही आवेदन पूर्ण मना जायेगा)
  • स्टेप 7 – फिर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।

बिहार पॉलिटेक्निक आवेदन शुल्क 2026 (Bihar Polytechnic Application Fee 2026)

छात्र ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं जैसे: UPI / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग आदि। यदि छात्र एक से अधिक कोर्स ग्रुप के लिए आवेदन करता है तो शुल्क अलग-अलग देना होगा।

वर्गशुल्क
सामान्य वर्ग / BC / EBC750/-
एससी / एसटी480/-

बिहार पॉलिटेक्निक 2026 जरुरी दस्तावेज (Bihar Polytechnic 2026 Required Documents)

छात्रों को आवेदन करते समय इन दस्तावेज की जरूरत पढ़ सकती है:

  • 10वीं / 12वीं मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Character Certificate

बिहार पॉलिटेक्निक 2026 जिला कोड

नीचे दिए गए जिलों के कोड में से आपको आवेदन फॉर्म में अपने जिले का कोड भरना होगा। लेकिन अगर आपने 10वीं या 12वीं की पढ़ाई किसी दूसरे जिले के स्कूल / कॉलेज से की है, तो क्रमांक 1 से 15 में जो जिला उस स्कूल / कॉलेज का है, उसी जिले का कोड भरना होगा।

यानी जिस जिले के स्कूल/कॉलेज से आपने योग्यता प्राप्त की है, उसी जिले का कोड आवेदन फॉर्म में भरना होगा।

क्रमांकजिलाकोड
1पटना01
2भोजपुर02
3बक्सर03
4रोहतास04
5भभुआ05
6नालंदा06
7गया07
8नवादा08
9औरंगाबाद09
10जहानाबाद10
11सारण11
12सिवान12
13गोपालगंज13
14वैशाली14
15मुजफ्फरपुर15
16सीतामढ़ी16
17शिवहर17
18पूर्वी चंपारण18
19पश्चिमी चंपारण19
20दरभंगा20
21समस्तीपुर21
22मधुबनी22
23सहरसा23
24मधेपुरा24
25सुपौल25
26पूर्णिया26
27कटिहार27
28किशनगंज28
29अररिया29
30भागलपुर30
31बांका31
32मुंगेर32
33बेगूसराय33
34खगड़िया34
35जमुई35
36लखीसराय36
37शेखपुरा37
38अन्य राज्य38
39बिहार के बाहर अन्य सभी स्थान39

बिहार पॉलिटेक्निक 2026 एग्जाम पैटर्न (Bihar Polytechnic 2026 Exam Pattern)

  • परीक्षा में सभी प्रश्न MCQ टाइप होंगे।
  • प्रत्येक सही उत्तर पर 5 अंक दिए जायेंगे।
  • परीक्षा कुल 450 अंकों की होगी।
  • कुल – 90 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा के लिए छात्रों को 2 घंटे 15 मिनट का समय दिया जायेगा।

पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE) एग्जाम पैटर्न

विषयप्रश्नअंक
भौतिक विज्ञान30150
रसायन विज्ञान30150
गणित30150
कुल90450

पैरा मेडिकल (Matric Level) PMM एग्जाम पैटर्न

विषयप्रश्नअंक
भौतिक विज्ञान20100
रसायन विज्ञान20100
गणित1050
जीव विज्ञान1050
हिंदी1050
अंग्रेजी1050
सामान्य ज्ञान1050
कुल90450

पैरा मेडिकल (Intermediate Level) PM एग्जाम पैटर्न

विषयप्रश्नअंक
सामान्य विज्ञान (भौतिक / रसायन / जीव विज्ञान)25125
अंकगणितीय योग्यता1575
हिंदी1575
अंग्रेजी1575
सामान्य ज्ञान20100
कुल90450

बिहार पॉलिटेक्निक चयन प्रक्रिया 2026 (Bihar Polytechnic Selection Process)

छात्रों का चयन इन चरणों में होगा:

  • लिखित परीक्षा
  • रिजल्ट / मेरिट लिस्ट
  • ऑनलाइन काउंसलिंग
  • दस्तावेज सत्यापन
  • कॉलेज अलॉटमेंट

ये भी पढ़ें बिहार आईटीआई एडमिशन 2026

बिहार पॉलिटेक्निक के लिए ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें (लिंक जल्द एक्टिव होगा)
2025 का Prospects पीडीएफयहाँ से देखें
आधिकारिक वेबसाइटLink
बिहार में नई भर्ती की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

बिहार पॉलिटेक्निक एडमिशन 2026 पर आधारित FAQs

प्रश्न 1. बिहार पॉलिटेक्निक 2026 का फॉर्म कब निकलेगा?

उत्तर: बिहार पॉलिटेक्निक 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अप्रैल 2026 के आसपास जारी होने की संभावना है। आवेदन प्रक्रिया BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन होगी।

प्रश्न 2. बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा कौन आयोजित करता है?

उत्तर: बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB) द्वारा आयोजित की जाती है।

प्रश्न 3. बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा का नाम क्या है?

उत्तर: बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आधिकारिक नाम DCECE (Diploma Certificate Entrance Competitive Examination) है।

प्रश्न 4. बिहार पॉलिटेक्निक के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर: पॉलिटेक्निक (PE) कोर्स के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए और गणित तथा विज्ञान विषय होना जरूरी है।

प्रश्न 5. बिहार पॉलिटेक्निक में कौन-कौन से कोर्स होते हैं?

उत्तर: इस परीक्षा के माध्यम से मुख्य रूप से तीन प्रकार के कोर्स में प्रवेश मिलता है:
Polytechnic Engineering (PE), Para Medical (Intermediate Level) PM और Para Medical Matric Level (PMM).

प्रश्न 6. बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा में कितने प्रश्न होते हैं?

उत्तर: परीक्षा में 90 प्रश्न पूछे जाते हैं और कुल अंक 450 होते हैं।

प्रश्न 7. बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा का मोड क्या होता है?

उत्तर: बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) आयोजित की जाती है।

प्रश्न 8. बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा की अवधि कितनी होती है?

उत्तर: परीक्षा कुल 2 घंटे 15 मिनट की होती है।

प्रश्न 9. बिहार पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर: सामान्य / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क लगभग 750/- होता है, जबकि SC / ST उम्मीदवारों के लिए लगभग 480/- होता है।

प्रश्न 10. क्या 10वीं पास छात्र बिहार पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: हाँ, 10वीं पास छात्र पॉलिटेक्निक (PE) और पैरा मेडिकल (Matric Level) (PMM) कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment