Bihar DElEd Admission 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट 23 अक्टूबर 2026 को जारी होगी

Bihar DElEd Admission 2026: बिहार में प्रारंभिक शिक्षक बनने की दिशा में तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार डीएलएड (Diploma in Elementary Education) एक महत्वपूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम है। निजी डीएलएड कॉलेजों की तीसरी मेरिट लिस्ट 23 अक्टूबर 2026 को जारी होने वाली है। सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने की प्रक्रिया समाप्त हो गई हैं। अभी फिलहाल प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेने की प्रक्रिया जारी है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रवेश परीक्षा के परिणाम, मेरिट और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर दिया जाता है।

Bihar DElEd Admission 2026: Overview

विवरणजानकारी
प्रवेश प्रक्रियाBihar DElEd Admission 2026
कोर्स का नामDiploma in Elementary Education (D.El.Ed)
शैक्षणिक सत्र2026–2028
संबंधित बोर्डबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा का नामD.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026
कोर्स की अवधि2 वर्ष
प्रवेश का आधारप्रवेश परीक्षा, मेरिट एवं काउंसलिंग
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता12वीं पास या समकक्ष
सामान्य वर्ग के लिए अंक50%
न्यूनतम आयु17 वर्ष
आवेदन की स्थितिबंद
तीसरी मेरिट लिस्ट23 अक्टूबर 2026 (निजी कॉलेजों के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bsebdeled.com/

Bihar DElEd Admission 2026 Important Dates

बिहार डीएलएड के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी हैं। लेकिन प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेने की प्रक्रिया अभी जारी है। प्राइवेट कॉलेज की तीसरी मेरिट लिस्ट 23 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। बिहार डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया की प्रमुख तिथियाँ नीचे दी गई हैं।

कार्यक्रमतिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू11 दिसंबर 2025
प्रारंभिक आवेदन की अंतिम तिथि24 दिसंबर 2025
आवेदन की बढ़ाई गई अंतिम तिथि9 जनवरी 2026
प्रवेश परीक्षा8 जून से 22 जून 2026
प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट5 अगस्त 2026
काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू10 अगस्त 2026
निजी कॉलेजों की तीसरी मेरिट लिस्ट23 अक्टूबर 2026

Bihar DElEd Eligibility Criteria 2026

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
  • अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।
  • आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।

आयु सीमा

  • बिहार डीएलएड 2026 के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई थी।
  • आयु की गणना निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाती है।

Bihar DElEd Exam Pattern 2026

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट यानी 150 मिनट निर्धारित थी।

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
सामान्य हिंदी / सामान्य उर्दू2525
गणित2525
विज्ञान2020
सामाजिक अध्ययन2020
सामान्य अंग्रेजी2020
तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता1010
कुल120120

Bihar DElEd Admission 2026 Selection Process

बिहार डीएलएड में प्रवेश की प्रक्रिया केवल आवेदन करने तक सीमित नहीं है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के बाद उम्मीदवारों को आगे के चरणों को पूरा करना होता है।

  • चरण 1: प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट
    • बोर्ड परीक्षा के परिणाम के माध्यम से उम्मीदवारों के अंक और रैंक जारी होती है।
  • चरण 2: काउंसलिंग के लिए पंजीकरण
    • रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा है। इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाती है।
  • चरण 3: कॉलेज की प्राथमिकता भरना
    • फिर उम्मीदवारों कॉलेज का चयन करना होता है और अन्य फीस शुल्क भरना होता है।
  • चरण 4: मेरिट लिस्ट और कॉलेज आवंटन
    • मेरिट, उपलब्ध सीटों और उम्मीदवार की कॉलेज प्राथमिकताओं के आधार पर संस्थान आवंटित किया जाता है। केवल परीक्षा पास करना किसी विशेष कॉलेज में सीट मिलने की गारंटी नहीं है।
  • चरण 5: दस्तावेज सत्यापन और नामांकन
    • सभी प्रक्रिया होए के बाद उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेज सत्यापन करवाना होता है।

Bihar DElEd Admission 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवारों से कॉलेज में एडमिशन के दौरान निम्न प्रकार के दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। नीचे उसकी सूची दी हुई है:

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का स्कोरकार्ड
  • काउंसलिंग या कॉलेज आवंटन पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की प्रति, यदि आवश्यक हो
  • जाति प्रमाणपत्र, जहाँ लागू हो
  • आय प्रमाणपत्र या EWS प्रमाणपत्र, जहाँ लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र, जहाँ लागू हो
  • निवास प्रमाणपत्र, यदि माँगा जाए
  • अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र और उनकी फोटोकॉपी

Bihar DElEd 2026 में कॉलेज अलॉट होने के बाद क्या करें?

कॉलेज आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। सीट मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी करना महत्वपूर्ण है।

  1. आवंटन पत्र में कॉलेज का नाम और प्रवेश से जुड़ी शर्तें जाँचें।
  2. रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि और कॉलेज का पता ध्यान से पढ़ें।
  3. कॉलेज की मान्यता तथा संबंधित बोर्ड से संबद्धता की पुष्टि करें।
  4. आवश्यक मूल प्रमाणपत्र और फोटोकॉपी तैयार रखें।
  5. निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दस्तावेज सत्यापन कराएँ।
  6. फीस जमा करने से पहले उसकी आधिकारिक रसीद और शुल्क विवरण अवश्य जाँचें।
  7. एडमिशन पूरा होने के बाद रसीद और अन्य दस्तावेज सुरक्षित रखें।

Bihar DElEd Application Fee 2026

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया था।

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग (General)960/-
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)960/-
पिछड़ा वर्ग (BC)960/-
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)960/-
अनुसूचित जाति (SC)760/-
अनुसूचित जनजाति (ST)760/-
दिव्यांग उम्मीदवार (PwD)760/-
तीसरी मेरिट लिस्ट (प्राइवेट कॉलेज)यहाँ से देखें
आधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ से देखें
आधिकारिक वेबसाइटLink
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

Bihar DElEd Admission 2026: FAQs

प्रश्न 1. बिहार डीएलएड एडमिशन 2026 के लिए आवेदन कब शुरू हुई थी?

उत्तर: आवेदन 11 दिसंबर 2025 से 09 जनवरी 2026 के बीच हुए थे।

प्रश्न 2. क्या बिहार डीएलएड 2026 के लिए अभी आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं, 2026–28 सत्र की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।

प्रश्न 3. बिहार डीएलएड 2026 में प्रवेश के लिए 12वीं में कितने अंक होने चाहिए?

उत्तर: 12वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग को अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।

प्रश्न 4. Bihar DElEd 2026 के निजी कॉलेज की तीसरी मेरिट लिस्ट कब आएगी?

उत्तर: निजी कॉलेजों की तीसरी मेरिट लिस्ट 23 अक्टूबर 2026 को जारी होने वाली है।

प्रश्न 5. बिहार डीएलएड कोर्स की अवधि कितनी है?

उत्तर: बिहार डीएलएड दो वर्ष का शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम है।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment