RRC NWR Apprentice Vacancy 2026: रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

RRC NWR Apprentice Vacancy 2026: उत्तर पश्चिमी रेलवे ने अप्रेंटिस पदों के लिए कुल 2008 भर्तियां निकाली है। उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए 23 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), जयपुर द्वारा जारी निकाला गया है। योग्यता के अनुसार उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जायेगा।

उम्मीदवार अपनी योग्यता अनुसार फिटर (Fitter), इलेक्ट्रीशियन (Electrician), वेल्डर (Welder), कारपेंटर (Carpenter), पेंटर (Painter), डीजल मैकेनिक (Diesel Mechanic), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (Electronics Mechanic), कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), प्लंबर (Plumber), मशीनिस्ट (Machinist), ड्राफ्ट्समैन (Draughtsman) और स्टेनोग्राफर (Stenographer) ट्रेडों में प्रशिक्षण ले सकते हैं।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामRRC NWR Apprentice Recruitment 2026
रेलवे का नामनॉर्थ वेस्टर्न रेलवे
भर्ती बोर्डRailway Recruitment Cell, Jaipur
नोटिफिकेशन नंबर04/2026 (NWR/AA)
प्रशिक्षण वर्ष2026-27
कुल प्रशिक्षण स्लॉट2,008
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि23 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि22 नवंबर 2026
न्यूनतम आयु15 वर्ष
अधिकतम आयु24 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास एवं संबंधित ट्रेड में ITI
चयन प्रक्रियामेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rrcjaipur.in/

RRC NWR Apprentice Vacancy 2026 Important Dates

उम्मीदवार नीचे टेबल के अनुसार आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

कार्यक्रमतिथियां
संशोधित नोटिफिकेशन जारी21 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू23 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि22 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे)
मेरिट लिस्टजल्द
दस्तावेज सत्यापनजल्द

RRC NWR Apprentice Vacancy 2026 Eligibility Criteria

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
  • साथ ही उम्मीदवार के परीक्षा में 50% अंक होने चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) होना चाहिए।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • एससी / एसटी उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • ओबीसी उम्मीदवारों को आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • PwBD उम्मीदवारों को आयु में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

RRC NWR Apprentice Vacancy Details 2026

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए कुल 2,008 पद शामिल हैं। भर्ती में प्रमुख डिवीजन और यूनिट इस प्रकार हैं:

  • DRM Office, Ajmer
  • DRM Office, Bikaner
  • DRM Office, Jaipur
  • DRM Office, Jodhpur
  • B.T.C. Carriage, Ajmer
  • B.T.C. Loco, Ajmer
  • Carriage Workshop, Bikaner
  • Carriage Workshop, Jodhpur

ट्रेडों के नाम

  • फिटर (Fitter)
  • इलेक्ट्रीशियन (Electrician)
  • वेल्डर (Welder)
  • कारपेंटर (Carpenter)
  • पेंटर (Painter)
  • डीजल मैकेनिक (Diesel Mechanic)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (Electronics Mechanic)
  • कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)
  • प्लंबर (Plumber)
  • मशीनिस्ट (Machinist)
  • ड्राफ्ट्समैन (Draughtsman)
  • स्टेनोग्राफर (Stenographer)

RRC NWR Apprentice Selection Process 2026

  • अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा।
  • मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा और ITI में प्राप्त किए अंकों अनुसार तैयार की जाएगी।
  • उदाहरण के लिए, यदि किसी उम्मीदवार के 10वीं में 80% और ITI में 90% अंक हैं, तो उसका औसत इस प्रकार होगा: (80 + 90) ÷ 2 = 85%
  • यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

RRC NWR Apprentice Online Form 2026: कैसे भरें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले RRC जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrcjaipur.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के नोटिफिकेशन सेक्शन में Apprentice Notice No. 04/2026 (NWR/AA) पर क्लिक करें।
  • फिर ऑनलाइन वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा और फिर आपको “New Registration” पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • अपने ITI ट्रेड के अनुसार उपलब्ध प्रशिक्षण स्लॉट की जांच करें।
  • उपलब्ध विकल्पों में से केवल एक डिवीजन या यूनिट चुनें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक जानकारी अपलोड करें।
  • यदि शुल्क लागू है, तो ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

RRC NWR Apprentice Application Fee 2026: आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन शुल्क नॉन-रिफंडेबल है। यानी एक बार भुगतान किए जाने के बाद शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य एवं अन्य गैर-छूट प्राप्त उम्मीदवार₹100
SC उम्मीदवार₹0
ST उम्मीदवार₹0
PwBD उम्मीदवार₹0
महिला उम्मीदवार₹0
ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें
भर्ती का नोटिफिकेशनPDF
आधिकारिक वेबसाइटrrcjaipur.in
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें
Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment