Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026: 993 Posts, Eligibility, Age Limit, Apply Online

केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) ने Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026 के तहत 993 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 01 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है। चयनित उम्मीदवारों को 21,700/- से 69,100/- तक वेतन दिया जाएगा।

इस लेख में हम भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शारीरिक मानदंड और आवेदन प्रक्रिया को विस्तार से समझेंगे।

Table of Contents

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डभर्ती बोर्डकेंद्रीय चयन पर्षद (CSBC), बिहार
विभागबिहार पुलिस दूरसंचार
पद का नामकांस्टेबल (ऑपरेटर)
पद की संख्या993
आवेदन मोडऑनलाइन
वेतन21,700/ – 69,100/- (लेवल 3 के अनुसार)

Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026: Important Dates

कार्यक्रमतिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि01 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 मार्च 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि31 मार्च 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिजल्द
परीक्षा की तिथिजल्द

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

योग्यता

  • उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा विज्ञान विषय से पास होना चाहिए।
  • विज्ञान विषय में भौतिकी, रसायन और गणित होना अनिवार्य है।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • एसटी / एसटी उम्मीदवारों के कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

आयु सीमा

वर्गन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सामान्य वर्ग18 वर्ष25 वर्ष
BC / EBC पुरुष18 वर्ष27 वर्ष
BC / EBC महिला18 वर्ष28 वर्ष
एसटी / एससी18 वर्ष30 वर्ष

आरक्षित वर्ग को सरकार नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शारीरिक मानदंड (Physical Standard)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

वर्गऊंचाईसीना
UR / BC165 सेमी81-86 सेमी
EBC160 सेमी81-86 सेमी
SC / ST160 सेमी79-84 सेमी

महिला उम्मीदवार के लिए

मापदंडआवश्यकता
ऊंचाई 155 सेमी
वजनकम से कम 48 किलोग्राम

महिलाओं के लिए सीना माप लागू नहीं होगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 पदों का विवरण (Vacancy Details)

उम्मीदवारों की भर्ती कुल 993 पदों पर की जाएगी। हालांकि आरक्षित वर्ग के लिए कुछ पद निर्धारित किये गए हैं।

वर्गपद
सामान्य वर्ग408
आर्थिक रूप कमजोर (EWS)99
एससी157
एसटी10
EBC175
BC113
BC (महिला वर्ग)31
कुल पद993

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया (Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026 Selection Process)

उम्मीदवारों को चयन तीन चरणों में किया जायेगा। यह चरण कुछ इस प्रकार है:

लिखित परीक्षा (पहला चरण)

  • ऑनलाइन फॉर्म की जाँच करने के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी।
  • परीक्षा एक या दो शिफ्ट में आयोजित हो सकती है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत लाने होंगे।

लिखी परीक्षा का पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • हर सही उत्तर: 1 अंक
  • परीक्षा OMR शीट पर होगी।

प्रश्न किन विषयों से आएंगे (सिलेबस 12वीं (Intermediate) स्तर का होगा)

विषयप्रश्न
सामान्य ज्ञान / करेंट अफेयर्स25
भौतिकी (Physics)25
रसायन (Chemistry)25
गणित (Math)25
कुल अंक100

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – दूसरा चरण

  • जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन उम्मीदवारों को अगले चरण यानि Physical Test (PET) के लिए बुलाया जाएगा।
  • महिला उम्मीदवारों को PET के समय घोषणा पत्र देना होगा कि वे गर्भवती नहीं हैं।
  • यदि कोई महिला गर्भवती होगी, तो उसे PET में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • इस परीक्षा में कोई अंक नहीं दिए जायेंगे। यह केवल Qualifying Test है यानी पास या फेल।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3 प्रकार के टेस्ट होंगे:

दौड़ (Running)

  • पुरुष के लिए
    • दूरी: 1.6 किलोमीटर
    • समय: अधिकतम 6 मिनट
  • महिलाओं के लिए
    • दूरी: 1 किलोमीटर
    • समय: अधिकतम 6 मिनट

यदि कोई भी उम्मीदवार तय समय के अंदर अपनी दौड़ पूरी नहीं कर पाता है तो, उसे फेल माना जायेगा।

ऊंची कूद (High Jump)

  • पुरुष के लिए
    • 3 फिट 6 इंच
  • महिलाओं के लिए
    • 2 फिट 6 इंच

गोला फेंक (Shot Put)

  • पुरुष के लिए
    • 16 पाउंड का गोला
    • दूरी: 15 फीट
  • महिला के लिए
    • 12 पाउंड का गोला
    • दूरी: 8 फीट

नोट: हर टेस्ट के लिए उम्मीदवार को अधिकतम 3 मौके दिए जाएंगे।

दस्तावेज सत्यापन (तीसरा चरण)

  • दोनों परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा।
  • इस दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेज लेकर जाना होगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन (Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 Apply Online)

उम्मीदवार निम्न चरणों का इस्तेमाल करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए हुए लिंक से डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं।

  • स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: फिर कांस्टेबल “Apply Online for the Post of Constable (Operator) in Bihar Police.” पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 – फिर अपना रेजिट्रेशन करें और अपना फॉर्म भरें।
  • स्टेप 4 – आवेदन शुल्क भरें।
  • स्टेप 5 – फिर “View Application Status'” पर क्लिक करें और प्रिंट निकाल लें।

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन भुगतान करते समय बैंक द्वारा अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता है।

वर्गशुल्क
सभी वर्ग के लिए100/-
ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें
भर्ती का नोटिफिकेशन (PDF)यहाँ से देखें
आधिकारिक वेबसाइटLink
बिहार में नई भर्ती की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 पर आधारित FAQs

प्रश्न 1. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

उत्तर: कुल 993 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

प्रश्न 2. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार 12वीं कक्षा विज्ञान विषय के साथ पास होना चाहिए।

प्रश्न 3. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

प्रश्न 4. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती में चयन कैसे होगा?

उत्तर: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होगा।

Leave a Comment