Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026: बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के पदों पर अप्रैल 2026 से भर्तियां शुरू होने वाली हैं। यह भर्तियां कुल 20 हजार पदों पर होंगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।
अगर आप भी बिहार आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में भर्ती से जुड़ी सभी संभावित जानकारी जैसे पदों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि की पूरी जानकारी दी गई है।
Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026 – Overview
| विभाग | समाज कल्याण विभाग, बिहार |
| पद का नाम | आंगनवाड़ी सेविका / सहायिका |
| पद की संख्या | लगभग 20,000 पद |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन / स्थानीय चयन |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट के आधार पर |
| आवेदन की तिथि | अप्रैल 2026 (संभावित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | state.bihar.gov.in |
Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Eligibility (संभावित)
नीचे दी गई योग्यता पहले की भर्ती के अनुसार इस प्रकार है:
सेविका के लिए योग्यता
- यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए है।
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए।
- उम्मीदवार उसी पंचायत या वार्ड का निवासी होना चाहिए।
सहायिका के लिए योग्यता
- यह भर्ती भी केवल महिलाओं के लिए है।
- उम्मीदवार न्यूनतम 8वीं या 10वीं पास होना चाहिए।
- स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाती है।
बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका भर्ती 2026 पदों का विवरण (Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026 Details)
- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य में लगभग 20 हजार पदों पर सेविका और सहायिका की नियुक्ति की योजना बनाई जा रही है।
- यह भर्ती उन आंगनवाड़ी केंद्रों पर होगी, जो अभी खाली हैं या नए केंद्र खोले जाने वाले हैं।
- अभी तक आधिकारिक रूप से इस भर्ती के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
सेविका और सहायिका का काम क्या होता है?
आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेविका और सहायिका का मुख्य काम बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े काम होते हैं। इनके मुख्य काम निम्न प्रकार के होते हैं:
- बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देना
- बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार उपलब्ध कराना
- स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जागरूकता फैलाना
- टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान सहयोग करना
बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका आवेदन पत्र 2026 (Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Application form 2026)
जब इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, तब उम्मीदवारों को अपने पंचायत या वार्ड स्तर पर आवेदन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार हो सकती है:
- स्टेप 1 – सबसे आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- स्टेप 2 – फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- स्टेप 3 – सभी जरुरी दस्तावेज लगाएं।
- स्टेप 4 – फिर उसे निर्धारित स्थान पर जमा करवाएं।
बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका 2026 के लिए जरुरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया (Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026 Selection Process)
आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा। मेरिट लिस्ट शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयारी की जाती है।
संभावित चयन प्रक्रिया इस प्रकार हो सकती है:
- सबसे उम्मीदवारों का फॉर्म जमा होगा।
- दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- उसके बाद उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट होगी।
- अंतिम चयन सूची जारी
बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका भर्ती 2026 के महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| आवेदन फॉर्म | यहाँ से प्राप्त करें (लिंक जल्द एक्टिव होगा) |
| भर्ती का शॉर्ट नोटिस | यहाँ से देखें |
| आधिकारिक वेबसाइट | Link |
| बिहार में नई भर्ती की जानकारी | यहाँ से प्राप्त करें |
निष्कर्ष
आने वाले समय में राज्य की महिलाओं के लिए बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका भर्ती 2026 रोजगार का एक बड़ा अवसर हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 20,000 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2026 में शुरू होने की पूरी संभावना है। जैसे ही इस भर्ती कोई भी आधिकारिक सूचना जारी होगी, उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से मिल जाएगी।
बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका भर्ती 2026 पर FAQs
प्रश्न 1. बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका भर्ती 2026 में कितने पद होंगे?
उत्तर: लगभग 20 हजार पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
प्रश्न 2. बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
उत्तर: अप्रैल 2026 में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने संभावना है।
प्रश्न 3. बिहार आंगनवाड़ी सेविका पद के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार कम से कम 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए।
प्रश्न 4. बिहार आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार 8वीं या 10वीं पास पास होना चाहिए।
प्रश्न 5. बिहार आंगनवाड़ी सेविका सहायिका भर्ती 2026 के लिए चयन कैसे होगा?
उत्तर: उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा। मेरिट लिस्ट शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयारी की जाएगी।