Bihar ITI Admit Card 2026: जल्द ही बिहार आईटीआई के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाले हैं। इस साल बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले यानि 08 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए जायेंगे। बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना बहुत जरूरी है।
इस आर्टिकल में आपको Bihar ITI Admit Card 2026 डाउनलोड करने का तरीका, तारीख, परीक्षा समय और जरूरी निर्देश आसान भाषा में बताए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आप हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ें।
Table of Contents
Bihar ITI Admit Card 2026 Release Date
| कार्यक्रम | तिथियां |
| बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 08 मई 2026 |
| बिहार आईटीआई परीक्षा की तिथि | 17 मई 2026 |
बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में निम्न प्रकार की जानकारी दी जाएगी:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- सभी जरुरी जानकारी
यदि उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार जानकारी गलत लगती है तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
बिहार आईटीआई परीक्षा समय 2026 (Bihar ITI Exam Timing 2026)
- परीक्षा का समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
- यदि परीक्षा में किसी भी प्रकार का बदलाव होता है तो उसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2026 से जुड़े जरुरी निर्देश
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
- एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) भी ले जाएं।
- एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना है।
- किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज पर कार्रवाई हो सकती है।
Bihar ITI Admit Card 2026 Download कैसे करें?
उम्मीदवार स्टेप्स फॉलो करके आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या इसके अलावा आप हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक से डायरेक्ट बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्टेप 1 – उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2 – उसके बाद “Download Admit Card of ITICAT-2026” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3 – अब अपना Registration Number और Password डालें और “Login” करें।
- स्टेप 4 – आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- स्टेप 5 – इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2026 के महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2026 | यहाँ से प्राप्त करें (लिंक एक्टिव नहीं है) |
| आधिकारिक वेबसाइट | Link |
| बिहार आईटीआई एडमिशन 2026 की पूरी जानकारी | यहाँ से पढ़ें |
| बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारी | यहाँ से प्राप्त करें |
बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2026 पर FAQs
प्रश्न 1. Bihar ITI Admit Card 2026 कब जारी होगा?
उत्तर: बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 08 मई 2026 को जारी किया जायेगा।
प्रश्न 2. बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर Registration Number और Password से login करना होगा, इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 3. Bihar ITI Exam Date 2026 क्या है?
उत्तर: बिहार आईटीआई की परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
प्रश्न 4. बिहार आईटीआई परीक्षा का समय क्या है?
उत्तर: बिहार आईटीआई परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा।
प्रश्न 5. बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड में गलती हो जाए तो क्या करें?
उत्तर: अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो तुरंत BCECE Board से संपर्क करना चाहिए और उसे सही करवाना चाहिए।