OFSS Bihar 11th 3rd Merit List 2026: यहाँ से देखें, 18 जून तक होगा नामांकन

OFSS Bihar 11th 3rd Merit List 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 में एडमिशन लेने के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। पहले तीसरी मेरिट लिस्ट 12 जून 2026 को जारी होने वाली थी। लेकिन कुछ कारणों से यह मेरिट लिस्ट 15 जून 2026 को OFSS की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जारी की गई है।

छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद आप 15 जून से 18 जून 2026 तक आवंटित विद्यालय या कॉलेज में नामांकन करवा सकते हैं। चयनित छात्रों को निर्धारित तिथि के भीतर आवंटित विद्यालय में जाकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

OFSS Bihar 11th 3rd Merit List 2026 Important Dates

विवरणजानकारी
आयोजन करने वाली संस्थाबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
प्रवेश प्रणाली का नामऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS)
शैक्षणिक सत्र2026-28
कक्षा11वीं (इंटरमीडिएट)
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि05 मई 2026
पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की तिथि14 मई 2026 से 18 मई 2026 तक (विस्तारित)
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि29 मई 2026
दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की तिथि29 मई 2026 से 02 जून 2026 तक
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि15 जून 2026
तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की तिथि15 जून 2026 से 18 जून 2026 तक
काउंसलिंग का माध्यमऑनलाइन (मेरिट और छात्रों द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर सीट आवंटन)
आधिकारिक वेबसाइटofssbihar.net
हेल्पलाइन नंबर0612-2230009 / 0612-2230051
कौन आवेदन कर सकता है?बिहार बोर्ड या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं

OFSS Bihar 11th Selection Process 2026

  • छात्रों का चयन मेरिट (अंकों) और उनके द्वारा चुने गए विकल्पों के आधार पर किया जाएगा।
  • बिहार बोर्ड द्वारा पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
  • मेरिट लिस्ट में चयन होने पर छात्र OFSS वेबसाइट से Intimation Letter डाउनलोड कर सकेंगे।
  • छात्र के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी सूचना भेजी जाएगी कि उनका चयन किस स्कूल या कॉलेज में हुआ है।
  • चयनित छात्र को निर्धारित समय के भीतर आवंटित संस्थान में जाकर नामांकन कराना होगा।
  • यदि किसी छात्र ने आवेदन के समय 11 विद्यालयों का विकल्प भरा है, तो उसका चयन इन्हीं विकल्पों में से किसी एक में किया जाएगा।
  • एक बार जिस विद्यालय में छात्र का चयन हो जाता है, उससे कम प्राथमिकता वाले विकल्पों में नामांकन का अवसर नहीं मिलेगा।
  • उदाहरण के लिए, यदि किसी छात्र ने 11 विकल्प दिए हैं और उसका चयन तीसरे विकल्प वाले विद्यालय में हो जाता है, तो वह चौथे से 11वें विकल्प वाले विद्यालयों में नामांकन नहीं करा सकेगा।

OFSS Bihar 11th Admission 2026 आरक्षण प्रतिशत

श्रेणी (Category)आरक्षण प्रतिशत
अनुसूचित जाति (SC)16%
अनुसूचित जनजाति (ST)1%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)18%
पिछड़ा वर्ग (BC)12%
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (BC Female)3%
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)10%

OFSS Bihar 11th Admission 2026: चयनित छात्र नामांकन कैसे कराएं?

अगर आपका नाम OFSS की मेरिट लिस्ट में आ जाता है, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • Intimation Letter डाउनलोड करें: सबसे पहले OFSS वेबसाइट से अपना Intimation Letter डाउनलोड करें। इसमें नामांकन की तिथि और आवंटित स्कूल/कॉलेज की जानकारी दी होगी।
  • निर्धारित संस्थान में जाएं: जिस स्कूल या कॉलेज में आपका चयन हुआ है, वहां तय समय के अंदर जाकर नामांकन कराना होगा।
  • जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं: संस्थान में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, इसलिए सभी मूल प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर जाएं।
  • नामांकन शुल्क जमा करें: संस्थान द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क नकद, बैंक ड्राफ्ट या संस्थान के नियमों के अनुसार जमा किया जा सकता है।
  • पासपोर्ट साइज फोटो जमा करें: नामांकन के समय हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी देनी होगी।
  • संस्थान से पूरी जानकारी लें: नामांकन से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारियां संबंधित स्कूल या कॉलेज से भी प्राप्त कर लें।
  • उच्च प्राथमिकता वाले संस्थान का इंतजार कर सकते हैं: यदि आप अपने द्वारा चुने गए किसी उच्च प्राथमिकता वाले स्कूल में नामांकन चाहते हैं, तो अगली मेरिट लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं। लेकिन यदि आप वर्तमान में आवंटित संस्थान में नामांकन नहीं कराते हैं, तो बाद में परेशानी हो सकती है।

नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज

नामांकन के समय छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:

  • Intimation Letter
  • नामांकन शुल्क
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • 10वीं की अंकपत्र (Marksheet)
  • 10वीं का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र (Certificate)
  • विद्यालय त्याग प्रमाण पत्र (SLC/TC)
  • माइग्रेशन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

कौन-कौन से दस्तावेज संस्थान अपने पास रखेगा?

संस्थान निम्नलिखित दस्तावेज अपने रिकॉर्ड के लिए रख सकता है:

  • विद्यालय त्याग प्रमाण पत्र (TC/SLC)
  • माइग्रेशन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

नामांकन के बाद कौन से दस्तावेज वापस मिल जाएंगे?

दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद संस्थान छात्रों को निम्नलिखित मूल प्रमाण पत्र वापस कर देगा:

  • 10वीं की अंकपत्र (Marksheet)
  • 10वीं का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र (Certificate)
  • आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

OFSS Bihar 11th 3rd Merit List 2026 कैसे देखें?

छात्र नीचे दिए हुए लिंक से डायरेक्ट मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। साथ आधिकारिक वेबसाइट से देखने के लिए नीचे दिए हुए स्टेप फॉलो कर सकते हैं।

  • स्टेप 1 – सबसे पहले छात्रों को OFSS की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net/Higher-Education/index.html पर जाना होगा।
  • स्टेप 2 – आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद “student Login” वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3 – क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • स्टेप 4 – आपको अपना मोबाइल नंबर/ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
  • स्टेप 5 – अब आपके नया Dashboard खुल जायेगा, फिर अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
OFSS Bihar 11th 3rd Merit List 2026यहाँ से देखें
3rd Merit List 2026 (नोटिफिकेशन)यहाँ से देखें
Download ProspectusPDF
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से देखें

OFSS Bihar 11th 3rd Merit List 2026 – FAQs

प्रश्न 1. OFSS Bihar 11th 3rd Merit List 2026 किस दिन जारी होगी?

उत्तर: मेरिट लिस्ट 15 जून 2026 को जारी कर दी गई है।

प्रश्न 2. OFSS Bihar 3rd Merit List 2026 कैसे देखें?

उत्तर: छात्र OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Application Reference Number/Barcode Number और Mobile Number की मदद से अपनी चयन स्थिति देख सकते हैं।

प्रश्न 3. OFSS Bihar 11th 3rd Merit List 2026 के अनुसार चयनित छात्रों का नामांकन कब होगा?

उत्तर: तीसरी चयन सूची में चयनित छात्र 15 जून 2026 से 18 जून 2026 तक नामांकन करा सकेंगे।

प्रश्न 4. मेरिट लिस्ट में चयन होने के बाद क्या करना होगा?

उत्तर: चयनित छात्रों को निर्धारित तिथि के भीतर आवंटित स्कूल या कॉलेज में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाकर नामांकन कराना होगा।

प्रश्न 5. OFSS Bihar 11th 3rd Merit List 2026 में चयन की प्रक्रिया किस आधार पर होती है?

उत्तर: छात्रों का चयन उनकी मेरिट और आवेदन के समय चुने गए विद्यालयों की प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।

Leave a Comment