Bihar Lab Technician Vacancy 2025

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बिहार लैब तकनीशियन पद के लिए कुल 2969 भर्तियां निकाली है। उम्मीदवार इन भर्ती के लिए 04 मार्च से 01 अप्रैल, 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं। योग्यता की बात करें तो, उम्मीदवार कम से कम 10+2 होना चाहिए। साथ ही आपकी उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

बिहार लैब तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप हमारा आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

Bihar Lab Technician Vacancy 2025 Important Dates

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि04 मार्च, 2025
आवेदन की अंतिम तिथि01 अप्रैल, 2025
एडमिट कार्डजल्द
परीक्षा की तिथिजल्द

बिहार लैब तकनीशियन पद के लिए योग्यता

योग्यता

  • उम्मीदवार इंटरमीडियट/10+2 (भौतिक विज्ञान, रसायनशास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी विषय के साथ) के पास होना चाहिए।
  • इसके साथ ही संघ अथवा बिहार अथवा अन्य राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रयोगशाला प्रावैधिक डिप्लोमा कोर्स / बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी कोर्स में पास होना चाहिए।

आयु सीमा

  • सामान्य वर्ग के लिए 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सामान्य वर्ग (महिला वर्ग) के लिए 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष / महिला) के लिए 18 से 40 वर्ष के होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष / महिला) के लिए 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए।

बिहार लैब तकनीशियन पदों की जानकारी

वर्गपदों की संख्या
सामान्य वर्ग902
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)225
अनुसूचित जाति (SC)595
अनुसूचित जनजाति (ST)39
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)667
पिछड़ा वर्ग (BC)415
पिछड़ा वर्ग (महिला)126
कुल पद2969

वेतन – उम्मीदवारों को 5,200/- से 20,200/- के बीच वेतन दिया जायेगा। ग्रेड पे-2800/- भी दिया जायेगा।

बिहार लैब तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया

  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे।
  • परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
  • 0.25 नेगेटिव मार्किंग भी जाएगी।

बिहार लैब तकनीशियन के लिए आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप स कमजोर वर्ग600/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / (बिहार राज्य के स्थायी निवासी)150/-
आरक्षित / अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार (बिहार निवासी)150/-
राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए (पुरुष / महिला)600/-

Bihar Lab Technician Bharti 2025 Important Link

ऑनलाइन आवेदनRegistration | login
भर्ती का नोटिफिकेशनPDF
आधिकारिक वेबसाइटLink

Leave a Comment