Bihar STET Admit Card 2026: बिहार STET एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से डाउनलोड करें

Bihar STET Admit Card 2026: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार Bihar STET Admit Card 2026 आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जरूरी जानकारियाँ जरूर जाँच लें। बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

इस लेख में आपको बिहार STET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका, परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियाँ, पेपर 1 एवं पेपर 2 की जानकारी और परीक्षा के दिन ध्यान रखने वाली जरूरी बातों के बारे में बताया गया है।

Bihar STET Admit Card 2026: Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामBihar Secondary Teacher Eligibility Test 2026
संक्षिप्त नामBihar STET 2026
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
लेख का विषयBihar STET Admit Card 2026
एडमिट कार्ड की स्थितिजारी
एडमिट कार्ड डाउनलोडऑनलाइन
पेपर 1माध्यमिक स्तर, कक्षा 9वीं–10वीं
पेपर 2उच्च माध्यमिक स्तर, कक्षा 11वीं–12वीं
परीक्षा तिथि25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026, उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bsebstet.org/

Bihar STET Exam Date 2026

इस साल बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 के बीच किया जायेगा। सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा एक ही दिन होना जरूरी नहीं है। परीक्षा की वास्तविक तारीख और शिफ्ट उम्मीदवार के पेपर तथा जारी किए गए प्रवेश पत्र के अनुसार हो सकती है। सभी उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइमिंग जरूर देखें।

Bihar STET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • स्टेप 1. सबसे पहले बिहार STET के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल https://stetregistration.cbrt.co.in/ पर जाएँ।
  • स्टेप 2. वेबसाइट पर उपलब्ध Admit Card या Candidate Login से संबंधित लिंक खोलें।
  • स्टेप 3. लॉगिन पेज पर माँगी गई जानकारी, जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड, दर्ज करें।
  • स्टेप 4. लॉगिन करने के बाद अपना Bihar STET Admit Card 2026 देखें।
  • स्टेप 5. एडमिट कार्ड पर दिए गए नाम, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से जाँचें।
  • स्टेप 6. एडमिट कार्ड को PDF के रूप में डाउनलोड करें या प्रिंट कर लें।

Bihar STET Admit Card 2026 में कौन-कौन सी जानकारी जाँचें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित विवरणों को ध्यान से देखना चाहिए।

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • रोल नंबर या आवेदन से संबंधित पहचान संख्या
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा का नाम
  • पेपर या विषय से संबंधित विवरण
  • परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
Bihar STET Admit Card 2026एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइटLink
बिहार में नई सरकारी नौकरी जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

Bihar STET Admit Card 2026: FAQs

प्रश्न 1. बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन और पासवर्ड डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न 2. बिहार एसटीईटी परीक्षा 2026 कब आयोजित की जाएगी?

उत्तर: परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 3. बिना एडमिट कार्ड के बिहार एसटीईटी परीक्षा 2026 में शामिल हो सकते हैं?

उत्तर: नहीं, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।

प्रश्न 4. बिहार एसटीईटी परीक्षा 2026 का रिपोर्टिंग टाइमिंग क्या है?

उत्तर: पहली पाली का समय सुबह 8:30 बजे है।

प्रश्न 5. बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2026 केवल ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं?

उत्तर: हाँ, केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हैं।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment