बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 20 से 22 जनवरी, 2026 किया जायेगा। जबकि थ्योरी परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 के बीच किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
Bihar Board Class 10 Admit Card 2026 महत्वपूर्ण बिंदु
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| परीक्षा का नाम | बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा (कक्षा 10) |
| परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र | 15,12,963 |
| आधिकारिक वेबसाइट | exam.biharboardonline.org |
Bihar Board Class 10 Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 06 जनवरी, 2026 |
| प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि | 20 से 22 जनवरी, 2026 |
| थ्योरी परीक्षा की तिथि | 17-25 फरवरी, 2026 |
वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र (Admit Card) समिति की वेबसाईट पर जारी करने तथा उसे डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को वितरण कराने के संबंध में आवश्यक सूचना।#Bihar#BSEB#BiharBoard pic.twitter.com/hLGawEV5kt
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) January 6, 2026
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
छात्रों को कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड की सुविधा नहीं हैं। छात्रों को अपने स्कूल से प्राप्त करना होगा। केवल स्कूल के प्रिंसिपल ही ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप देख सकते हैं :-
- स्टेप 1 – सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।
- स्टेप 2 – उसके बाद एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 – फिर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्टेप 4 – फिर लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जायेगा। फिर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड पर लिखी हुई जानकारी
छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर लिखी हुई जानकारी जरूर जाँच लें।
- छात्र का नाम, माता और पिता का नाम
- जन्म तिथि
- परीक्षा केंद्र की जानकारी
- परीक्षा का रोल नंबर
- परीक्षा का समय और तिथि
- अपने स्कूल का नाम आदि।
Bihar Board Class 10 Practical Exam and Theory Exam 2026
बिहार बोर्ड दसवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूल में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी से 22 जनवरी, 2026 के बीच होना है। छात्रों का परीक्षा शामिल होना अनिवार्य है। वही दूसरी तरफ थ्योरी परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 के बीच किया जायेगा। इस दौरान छात्रों को अपना एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।