Bank of Baroda Apprentice Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत देशभर में 5000 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए 19 मई से 08 जून 2026 के बीच आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस भर्ती के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 12 माह (1 वर्ष) का अप्रेंटिस प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कम से कम स्नातक (Graduation) होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
Bank of Baroda Apprentice Vacancy 2026 Important Dates
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 19 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 08 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द |
| परीक्षा की तिथि | जल्द |
Bank of Baroda Apprentice Eligibility Criteria 2026
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- NATS पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए स्नातक की डिग्री प्राप्त किए हुए चार वर्ष से अधिक समय नहीं होना चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Bank of Baroda Apprentice Vacancy Details 2026
उम्मीदवारों की नियुक्ति कुल 5000 पदों पर होगी। किस राज्य में कितने पद है, उसकी जानकारी नीचे टेबल से समझ सकते हैं।
| राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | सीटों की संख्या |
| अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 1 |
| आंध्र प्रदेश | 188 |
| अरुणाचल प्रदेश | 4 |
| असम | 29 |
| बिहार | 179 |
| चंडीगढ़ | 4 |
| छत्तीसगढ़ | 122 |
| दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव | 7 |
| दिल्ली | 91 |
| गोवा | 29 |
| गुजरात | 960 |
| हरियाणा | 84 |
| हिमाचल प्रदेश | 8 |
| जम्मू और कश्मीर | 2 |
| झारखंड | 64 |
| कर्नाटक | 483 |
| केरल | 111 |
| लद्दाख | 2 |
| मध्य प्रदेश | 136 |
| महाराष्ट्र | 580 |
| मणिपुर | 1 |
| मेघालय | 4 |
| मिजोरम | 2 |
| नागालैंड | 3 |
| ओडिशा | 92 |
| पुडुचेरी | 4 |
| पंजाब | 78 |
| राजस्थान | 412 |
| सिक्किम | 1 |
| तमिलनाडु | 199 |
| तेलंगाना | 83 |
| त्रिपुरा | 3 |
| उत्तर प्रदेश | 764 |
| उत्तराखंड | 76 |
| पश्चिम बंगाल | 194 |
| कुल पद | 5000 |
स्टाइपेंड (मासिक वेतन)
- चयनित उम्मीदवारों को 15,000 प्रति माह का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
- ध्यान दें कि अप्रेंटिस को अन्य किसी प्रकार का भत्ता या कर्मचारी लाभ नहीं मिलेगा।
Bank of Baroda Apprentice Vacancy 2026 Selection Process
Bank of Baroda Apprentice भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- ऑनलाइन परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा
- मेडिकल फिटनेस टेस्ट
ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- परीक्षा अवधि: 60 मिनट
- निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
| विषय | प्रश्न | अंक |
| सामान्य/वित्तीय जागरूकता (General/Financial Awareness) | 25 | 25 |
| मात्रात्मक एवं रीजनिंग योग्यता (Quantitative & Reasoning Aptitude) | 25 | 25 |
| कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge) | 25 | 25 |
| सामान्य अंग्रेजी (General English) | 25 | 25 |
Bank of Baroda Apprentice Vacancy 2026 Important Documents
ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन के समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट एवं डिग्री
- बैंक पासबुक/रद्द चेक
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
Bank of Baroda Apprentice Online Form 2026
- सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
- आवेदन करने से पहले NATS या NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद Bank of Baroda Apprentice के लिए आवेदन करना होगा।
- आवेदन करते समय फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- BFSI SSC द्वारा भेजे गए लिंक के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, ईमेल और अन्य जानकारी ध्यान से भरें, क्योंकि बाद में इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
- आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट या PDF सुरक्षित रखें।
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण परेशानी हो सकती है।
- यदि आवेदन शुल्क का भुगतान सफल नहीं होता है, तो आवेदन मान्य नहीं होगा।
- किसी भी समस्या या जानकारी के लिए info@bfsissc.com पर ईमेल कर सकते हैं।
Bank of Baroda Apprentice Registration Fees 2026
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) | 200 + GST |
| दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) | 200 + GST |
| सामान्य (General), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – पुरुष उम्मीदवार | 800 + GST |
| सामान्य (General), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – महिला / ट्रांसजेंडर उम्मीदवार | 600 + GST |