Bank of Baroda Apprentice Vacancy 2026: कुल 5000 पदों पर होगी भर्ती, यहाँ से करें आवेदन

Bank of Baroda Apprentice Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत देशभर में 5000 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए 19 मई से 08 जून 2026 के बीच आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस भर्ती के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 12 माह (1 वर्ष) का अप्रेंटिस प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कम से कम स्नातक (Graduation) होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

Bank of Baroda Apprentice Vacancy 2026 Important Dates

आवेदन शुरू होने की तिथि19 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि08 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिजल्द
परीक्षा की तिथिजल्द

Bank of Baroda Apprentice Eligibility Criteria 2026

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • NATS पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए स्नातक की डिग्री प्राप्त किए हुए चार वर्ष से अधिक समय नहीं होना चाहिए।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Bank of Baroda Apprentice Vacancy Details 2026

उम्मीदवारों की नियुक्ति कुल 5000 पदों पर होगी। किस राज्य में कितने पद है, उसकी जानकारी नीचे टेबल से समझ सकते हैं।

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशसीटों की संख्या
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह1
आंध्र प्रदेश188
अरुणाचल प्रदेश4
असम29
बिहार179
चंडीगढ़4
छत्तीसगढ़122
दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव7
दिल्ली91
गोवा29
गुजरात960
हरियाणा84
हिमाचल प्रदेश8
जम्मू और कश्मीर2
झारखंड64
कर्नाटक483
केरल111
लद्दाख2
मध्य प्रदेश136
महाराष्ट्र580
मणिपुर1
मेघालय4
मिजोरम2
नागालैंड3
ओडिशा92
पुडुचेरी4
पंजाब78
राजस्थान412
सिक्किम1
तमिलनाडु199
तेलंगाना83
त्रिपुरा3
उत्तर प्रदेश764
उत्तराखंड76
पश्चिम बंगाल194
कुल पद5000

स्टाइपेंड (मासिक वेतन)

  • चयनित उम्मीदवारों को 15,000 प्रति माह का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
  • ध्यान दें कि अप्रेंटिस को अन्य किसी प्रकार का भत्ता या कर्मचारी लाभ नहीं मिलेगा।

Bank of Baroda Apprentice Vacancy 2026 Selection Process

Bank of Baroda Apprentice भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट

ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा अवधि: 60 मिनट
  • निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
विषयप्रश्नअंक
सामान्य/वित्तीय जागरूकता (General/Financial Awareness)2525
मात्रात्मक एवं रीजनिंग योग्यता (Quantitative & Reasoning Aptitude)2525
कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge)2525
सामान्य अंग्रेजी (General English)2525

Bank of Baroda Apprentice Vacancy 2026 Important Documents

ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन के समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट एवं डिग्री
  • बैंक पासबुक/रद्द चेक
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Bank of Baroda Apprentice Online Form 2026

  • सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
  • आवेदन करने से पहले NATS या NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद Bank of Baroda Apprentice के लिए आवेदन करना होगा।
  • आवेदन करते समय फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • BFSI SSC द्वारा भेजे गए लिंक के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, ईमेल और अन्य जानकारी ध्यान से भरें, क्योंकि बाद में इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट या PDF सुरक्षित रखें।
  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण परेशानी हो सकती है।
  • यदि आवेदन शुल्क का भुगतान सफल नहीं होता है, तो आवेदन मान्य नहीं होगा।
  • किसी भी समस्या या जानकारी के लिए info@bfsissc.com पर ईमेल कर सकते हैं।

Bank of Baroda Apprentice Registration Fees 2026

वर्गआवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST)200 + GST
दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD)200 + GST
सामान्य (General), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – पुरुष उम्मीदवार800 + GST
सामान्य (General), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – महिला / ट्रांसजेंडर उम्मीदवार600 + GST

Bank of Baroda Apprentice Vacancy 2026 Important Links

NATS/NAPS Portal linkNATS || NAPS
BFSI Registration LinkClick Here
Candidate LoginLink
BFSI Official ApplyLink
Download Official NotificationPDF
BOB Bank Official WebsiteLink

Leave a Comment