Central Bank of India Apprentice Vacancy 2026: 4500 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Central Bank of India Apprentice Vacancy 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों के लिए कुल 4500 भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए 12 जून से 22 जून 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी 22 जून 2026 तक जमा कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार कम से कम स्नातक (Graduation) होने चाहिए।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी। जिसकी जानकारी हमने नीचे आर्टिकल में दी हुई है। अप्रेंटिस की अवधि कुल 12 महीने होगी। इस दौरान उम्मीदवार को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

Central Bank of India Apprentice Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू12 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि22 जून 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि22 जून 2026
ऑनलाइन परीक्षा (संभावित)जुलाई 2026 का पहला सप्ताह

Central Bank of India Apprentice Vacancy 2026 Eligibility Criteria

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है।
  • इसके अतिरिक्त उम्मीदवार ने अपनी ग्रेजुएशन 1 जनवरी 2022 या उसके बाद पूरी की हो।

आयु सीमा

कट-ऑफ तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

  • उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 31 मई 1998 से पहले तथा 31 मई 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

आयु में छूट (आरक्षित वर्ग)

  • ओबीसी वर्ग: 3 वर्ष
  • एससी / एसटी: 5 वर्ष
  • PwBD
    • सामान्य / EWS: 10 वर्ष
    • ओबीसी वर्ग: 13 वर्ष
    • एससी / एसटी: 15 वर्ष

Central Bank of India Apprentice Vacancy Details 2026

  • उम्मीदवारों की नियुक्ति कुल 4500 पदों पर की जाएगी।
राज्य / केंद्र शासित प्रदेशसीटों की संख्या
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (केंद्र शासित प्रदेश)1
आंध्र प्रदेश128
अरुणाचल प्रदेश8
असम118
बिहार433
चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश)9
छत्तीसगढ़114
दादरा और नगर हवेली1
दमन और दीव (केंद्र शासित प्रदेश)1
दिल्ली97
गोवा28
गुजरात305
हरियाणा137
हिमाचल प्रदेश55
जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश)13
झारखंड87
कर्नाटक105
केरल116
लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश)1
मध्य प्रदेश459
महाराष्ट्र586
मणिपुर7
मेघालय8
मिजोरम1
नागालैंड7
ओडिशा103
पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश)2
पंजाब142
राजस्थान170
सिक्किम15
तमिलनाडु202
तेलंगाना100
त्रिपुरा5
उत्तर प्रदेश580
उत्तराखंड41
पश्चिम बंगाल315
कुल पद4500

राज्यवार स्थानीय भाषा सूची

उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें उस राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित स्थानीय भाषा का अध्ययन किया है, तो उन्हें भाषा परीक्षा से छूट मिल सकती है। अधिक जानकारी के लिए नीचे नोटिफिकेशन देखें।

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशआधिकारिक भाषाद्वितीय आधिकारिक भाषा
आंध्र प्रदेशतेलुगुअंग्रेज़ी
अरुणाचल प्रदेशअंग्रेज़ी
असमअसमियाबंगाली, बोडो
बिहारहिंदीउर्दू
छत्तीसगढ़हिंदीछत्तीसगढ़ी
गोवाकोंकणी, अंग्रेज़ीमराठी
गुजरातगुजरातीहिंदी
हरियाणाहिंदीअंग्रेज़ी, पंजाबी
हिमाचल प्रदेशहिंदीसंस्कृत
झारखंडहिंदीअंगिका, बंगाली, भोजपुरी, हो, खड़िया, खोरठा, कुर्माली, कुरुख, मगही, मैथिली, मुंडारी, नागपुरी, ओड़िया, संथाली और उर्दू
कर्नाटककन्नड़अंग्रेज़ी
केरलमलयालमअंग्रेज़ी
मध्य प्रदेशहिंदी
महाराष्ट्रमराठी
मणिपुरमणिपुरीअंग्रेज़ी
मेघालयअंग्रेज़ीखासी और गारो
मिजोरममिजोअंग्रेज़ी, हिंदी
नागालैंडअंग्रेज़ी
ओडिशाओड़िया
पंजाबपंजाबी
राजस्थानहिंदी
सिक्किमअंग्रेज़ी, नेपाली, सिक्किमी, लेप्चागुरुंग, लिम्बू, मगर, मुखिया, नेवारी, राय, शेरपा और तमांग
तमिलनाडुतमिलअंग्रेज़ी
तेलंगानातेलुगुउर्दू
त्रिपुराबंगाली, अंग्रेज़ी, कोकबोरोक
उत्तर प्रदेशहिंदीउर्दू
उत्तराखंडहिंदीसंस्कृत
पश्चिम बंगालबंगाली, अंग्रेज़ीनेपाली, उर्दू, हिंदी, ओड़िया, संथाली, पंजाबी, कामतापुरी, राजबंशी, कुर्माली, कुरुख और तेलुगु
अंडमान और निकोबार द्वीप समूहहिंदी, अंग्रेज़ी
चंडीगढ़अंग्रेज़ी
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीवगुजराती, कोंकणी, मराठी, हिंदी
दिल्लीहिंदी, अंग्रेज़ीउर्दू और पंजाबी
लक्षद्वीपमलयालमअंग्रेज़ी
जम्मू और कश्मीरकश्मीरी, डोगरी, हिंदी, उर्दू, अंग्रेज़ी
लद्दाखहिंदी, अंग्रेज़ी
पुडुचेरीतमिल, फ्रेंच, अंग्रेज़ीतेलुगु और मलयालम

प्रशिक्षण अवधि

  • चयनित उम्मीदवारों को 12 माह (एक वर्ष) की अवधि के लिए अप्रेंटिस के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

मासिक स्टाइपेंड

  • प्रशिक्षण अवधि के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को 15,000/- प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
  • बैंक द्वारा इसके अतिरिक्त कोई अन्य भत्ता या सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।

Central Bank of India Apprentice Vacancy 2026 Selection Process

Central Bank Apprentice भर्ती 2026 में चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

1. ऑनलाइन परीक्षा

  • ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे।
  • परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।
  • परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्नअंक
General/Financial Awareness2020
Quantitative & Reasoning Aptitude2020
Computer Knowledge2020
General English2020
Central Bank of India Products & Services2020
कुल100 अंक100 प्रश्न

2. स्थानीय भाषा परीक्षा

  • ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी।
  • यदि अभ्यर्थी ने कक्षा 10वीं या 12वीं में संबंधित स्थानीय भाषा का अध्ययन किया है, तो उसे भाषा परीक्षा से छूट दी जा सकती है।

3. दस्तावेज सत्यापन

  • चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

4. मेडिकल फिटनेस

  • अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस प्रमाणन के अधीन होगा।

Central Bank Apprentice Vacancy 2026 आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए हुए लिंक से डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं और साथ नीचे दिए हुए स्टेप को फॉलो करके आधिकारिक वेबसाइट से भी आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले NATS पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • NATS पोर्टल पर Central Bank of India की अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन के बाद प्राप्त Enrollment ID को सुरक्षित रख लें।
  • BFSI SSC पोर्टल पर जाकर अंतिम आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें।
  • आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस प्रमाणन के अधीन होगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणीकुल शुल्क (GST सहित)
सामान्य/EWS/OBC (पुरुष)944
सामान्य/EWS/OBC (महिला)708
SC/ST236
PwBD236
ट्रांसजेंडर236

Central Bank Apprentice Vacancy 2026 Important Links

Online Registration / Apply Online LinkLink
Download Official Notification PDFPDF
Central Bank Official WebsiteLink
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Comment