Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026: Apply Online for 16 Posts

Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026: बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग ने वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) पद के लिए कुल 16 भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए 16 जुलाई से 16 अगस्त 2026 के बीच आवेदन कर सकते हैं। यह सभी पद बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत निकाले गए हैं।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानक, चयन प्रक्रिया तथा आवेदन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। चयनित उम्मीदवारों को 35,400/- से 1,12,400/- के बीच वेतन दिया जायेगा।

Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाबिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
विभागपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार
पद का नामवन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer)
विज्ञापन संख्या10/2026
कुल पद16
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ16 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि16 अगस्त 2026
वेतनपे-लेवल 6 (35,400 से 1,12,400)

Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026 Eligibility

उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। पुरुष, महिला एवं तृतीय लिंग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास 01 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न विषयों में से कम से कम एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।

स्वीकृत विषयों में मुख्य रूप से निम्न शामिल हैं-

  • पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान
  • वनस्पति विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • भू-विज्ञान
  • गणित
  • भौतिक विज्ञान
  • जैव प्रौद्योगिकी
  • प्राणी विज्ञान
  • कृषि
  • वानिकी
  • अभियंत्रण से संबंधित मान्यता प्राप्त डिग्री

केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे जिनके पास निर्धारित तिथि तक आवश्यक शैक्षणिक योग्यता उपलब्ध होगी।

आयु सीमा

  • आयु सीमा 01 अगस्त 2025 के अनुसार तैयार की जाएगी।
  • न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है।
वर्गअधिकतम आयु
सामान्य वर्ग पुरुष30 वर्ष
सामान्य वर्ग महिला40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग40 वर्ष
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति42 वर्ष

शारीरिक मापदंड (PMT)

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा में शामिल होना होगा।

Height (ऊँचाई)

वर्गन्यूनतम ऊँचाई
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग / SC पुरुष163 सेमी
ST पुरुष152.5 सेमी
सामान्य / BC / EBC / SC महिला150 सेमी
ST महिला145 सेमी

Chest (केवल पुरुष)

विवरणमाप
बिना फुलाए79 सेमी
फुलाने के बाद84 सेमी

फुलाने के बाद कम से कम 5 सेमी का अंतर होना आवश्यक है।

शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test – PET)

शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को पैदल चलने की परीक्षा भी देनी होगी।

  • पुरुष अभ्यर्थियों को 25 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे में पूरी करनी होगी।
  • महिला अभ्यर्थियों को 14 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे में पूरी करनी होगी।

Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026 Vacancy Details

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 16 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सभी पद वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) के लिए निर्धारित किए गए हैं।

श्रेणीपद
अनुसूचित जाति (SC)06
अनुसूचित जनजाति (ST)03
अनुसूचित जनजाति महिला00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)03
पिछड़ा वर्ग (BC)02
पिछड़ा वर्ग महिला00
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)02
कुल पद16

Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026 Exam Pattern

बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा दो प्रश्न-पत्रों में आयोजित होगी और दोनों ही वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक दिए जाएंगे तथा गलत उत्तर पर नकारात्मक अंकन (Negative Marking) भी लागू रहेगा।

प्रथम प्रश्न-पत्र

  • प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य हिन्दी का होगा।
  • कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • कुल 100 अंक का पेपर होगा।
  • प्रत्येक सही प्रश्न के उत्तर पर 2 अंक दिए जायेंगे तथा गलत उत्तर देने पर 0.2 अंक काटे जाएंगे।
विषयप्रश्नअंक
सामान्य हिंदी50100

द्वितीय प्रश्न-पत्र

  • दूसरा प्रश्न-पत्र सामान्य अध्ययन एवं वैकल्पिक विषय का होगा।
  • इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रश्न-पत्र 300 अंकों का होगा।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.3 अंक की कटौती की जाएगी।
  • इस प्रश्न-पत्र में सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएँ, सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, नागरिक शास्त्र तथा निर्धारित वैकल्पिक विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विषयप्रश्नअंक
सामान्य अध्ययन एवं वैकल्पिक विषय100300

Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026 Selection Process

वन क्षेत्र पदाधिकारी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा।

  • सबसे पहले लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसके बाद शारीरिक माप एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • सभी चरणों में निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी।

मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होगी?

  • साक्षात्कार के लिए कुल 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों को जोड़कर अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी।
  • यदि कोई अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल नहीं होता है तो उसे नियुक्ति के लिए अयोग्य माना जाएगा, चाहे उसने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में अच्छे अंक प्राप्त किए हों।

Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026 Online Application Process

  • स्टेप 1 – उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2 – उसके बाद आपको “Forest Department” पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3 – फिर आपको “Bihar Forest Range Officer ” के ऑनलाइन एप्लीकेशन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 4 – नए अभ्यर्थी सबसे पहले अपना ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) करें। पंजीकरण के दौरान नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी तथा अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • स्टेप 5 – पंजीकरण पूरा होने के बाद मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी पर Registration Number तथा Password प्राप्त होंगे।
  • स्टेप 6 – फिर लॉगिन करके पूछी गई सभी जानकारी भरें।
  • स्टेप 7 – अंत में आवेदन शुल्क जरूर भरें।

आवेदन शुल्क

वर्गआवेदन शुल्क
सभी कोटि के अभ्यर्थी100/-

Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026 Important Link

ऑनलाइन आवेदनलिंक 16 जुलाई को एक्टिव होगा
नोटिफिकेशन का पीडीएफयहाँ से प्राप्त करें
आधिकारिक वेबसाइटLink
बिहार में सरकारी नौकरी की जानकारी यहाँ से प्राप्त करें

Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026 FAQs

प्रश्न 1. बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब तक होंगे

उत्तर: आवेदन 16 जुलाई से 16 अगस्त 2026 के बीच होंगे।

प्रश्न 2. बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2026 में कुल कितने पद शामिल हैं?

उत्तर: कुल 16 पद शामिल हैं।

प्रश्न 3. बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उत्तर: चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

प्रश्न 4. शारीरिक दक्षता परीक्षा में क्या शामिल है?

उत्तर: इसमें निर्धारित शारीरिक मापदंडों की जांच तथा पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए वॉकिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 5. बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर: सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपये है।

Leave a Comment