एनटीपीसी-एसएआईएल पावर कंपनी लिमिटेड (NSPCL) ने सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर और सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए कुल 19 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यह भर्तियां इंजीनियरिंग, HR, Law और IT क्षेत्रों के लिए जारी की गई हैं। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार NSPCL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 07 सितम्बर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000/- प्रति माह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
NSPCL Recruitment 2026 – Overview
| भर्ती संस्था | NTPC-SAIL Power Company Limited (NSPCL) |
| विज्ञापन संख्या | Advertisement 01/2026 |
| पद का नाम | सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर एवं सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर |
| कुल पद | 19 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 7 सितंबर 2026 |
| आवेदन समाप्त होने की तिथि | 22 सितंबर 2026 (शाम 6 बजे) |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन सिलेक्शन टेस्ट और इंटरव्यू |
| आधिकारिक वेबसाइट | nspcl.co.in |
NSPCL Recruitment 2026 Important Dates
| कार्यक्रम | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 07 सितम्बर 2026 (सुबह 10 बजे) |
| ऑनलाइन समाप्त होने की तिथि | 22 सितम्बर 2026 (शाम 6 बजे तक) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द |
| परीक्षा की तिथि | जल्द |
NSPCL Recruitment 2026 Eligibility
Sr. Assistant Officer (HR)
- इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
- इसके साथ HR/Personnel/Industrial Relations/Personnel Management/HRD/HR/OD या संबंधित क्षेत्र में विशेषज्ञता के साथ Post Graduate Degree/Diploma/Post Graduate Programme होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास योग्यता प्राप्त करने के बाद संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
Sr. Assistant Officer (Law)
- Law पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ Bachelor’s Degree in Law (LLB) या पांच वर्षीय Integrated Law Degree होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास योग्यता के बाद कम से कम 2 वर्ष का संबंधित अनुभव होना आवश्यक है।
Sr. Assistant Engineer (Electrical)
- Electrical Engineering पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.E./B.Tech. Degree in Electrical/Electrical & Electronics या संबंधित मान्य डिग्री होनी चाहिए।
- सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक निर्धारित हैं। संबंधित क्षेत्र में योग्यता के बाद कम से कम 2 वर्ष का अनुभव भी आवश्यक है।
Sr. Assistant Engineer (Mechanical)
- Mechanical पद के लिए उम्मीदवार के पास B.E./B.Tech. Degree in Mechanical/Production या संबंधित Engineering discipline में मान्य डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60% अंक और संबंधित क्षेत्र में योग्यता के बाद कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
Sr. Assistant Engineer (C&I)
- C&I यानी Control & Instrumentation पद के लिए उम्मीदवार के पास B.E./B.Tech. Degree in Instrumentation & Control/Instrumentation & Electronics या संबंधित Engineering discipline में डिग्री होनी चाहिए।
- इस पद के लिए भी सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक और कम से कम 2 वर्ष का post-qualification experience आवश्यक है।
Sr. Assistant Engineer (IT)
- IT पद के लिए उम्मीदवार के पास B.E./B.Tech. Degree in Information Technology/Computer Science/Electronics & Communication या संबंधित Engineering discipline में मान्य डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास कम से कम 60% अंक तथा संबंधित क्षेत्र में योग्यता के साथ 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
NSPCL Recruitment 2026 Age Limit
- सीनियर असिस्टेंट ऑफिसर और सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष रखी गई है।
- आरक्षित वर्ग को आयु में सरकार के नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।
- अधिक जानकारी के लिए नीचे भर्ती का पीडीएफ देख सकते हैं।
NSPCL Vacancy 2026 Details
| पद | पदों की संख्या |
| Sr. Assistant Officer (HR) | 04 |
| Sr. Assistant Officer (Law) | 01 |
| Sr. Assistant Engineer (Electrical) | 04 |
| Sr. Assistant Engineer (Mechanical) | 04 |
| Sr. Assistant Engineer (C&I) | 04 |
| Sr. Assistant Engineer (IT) | 02 |
| कुल पद | 19 |
वेतन की जानकारी
- चयनित उम्मीदवारों को 40,000/- से 1,40,000/- के बीच वेतन दिया जाएगा।
- साथ उम्मीदवारों को Dearness Allowance, perks, सुविधाएं भी दी जाएंगी।
NSPCL Recruitment 2026 Selection Process
- उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
- ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
- कंपनी आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों की संख्या सीमित करने के लिए multi-stage selection process भी अपना सकती है।
NSPCL Recruitment 2026 Service Agreement
- विज्ञापन के अनुसार General Category के चयनित उम्मीदवारों को ₹5,00,000 तथा SC/ST/PwBD उम्मीदवारों को ₹2,50,000 के Service Agreement Bond से संबंधित शर्त पूरी करनी होगी।
- चयनित उम्मीदवारों को NSPCL में joining के बाद कम से कम 4 वर्ष तक कंपनी में सेवा देने की शर्त लागू होगी।
NSPCL Recruitment 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
- शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र
- जन्मतिथि/आयु प्रमाण
- अनुभव प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
- EWS प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
- PwBD प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
- पहचान प्रमाण
- हाल की फोटो
- सिग्नेचर
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
NSPCL Recruitment 2026 Important Link
| ऑनलाइन आवेदन | 07 सितम्बर 2026 (जल्द उपलब्ध होगा) |
| भर्ती का नोटिफिकेशन पीडीएफ | यहाँ से प्राप्त करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | nspcl.co.in |
| बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारी | यहाँ से प्राप्त करें |