RRB NTPC Undergraduate Vacancy 2026: कुल पद 1688, योग्यता 12वीं पास, आवेदन शुरू

RRB NTPC Undergraduate Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Non-Technical Popular Categories (Under Graduate) के अंतर्गत कुल 1688 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 15 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से Commercial Cum Ticket Clerk, Accounts Clerk cum Typist, Junior Clerk cum Typist और Trains Clerk के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन शुल्क 15 नवंबर 2026 तक भर सकते हैं। साथ ही आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार का सुधार 16 नवंबर से 25 नवंबर 2026 के बीच कर सकते हैं। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई हैं। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, संबंधित जानकारी के लिए आप हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ें।

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामRRB NTPC Undergraduate Recruitment 2026
भर्ती बोर्डRailway Recruitment Boards (RRB)
नोटिफिकेशन नंबरCEN No. 07/2026
पद का प्रकारNon-Technical Popular Categories (Undergraduate)
कुल पद1,688
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि15 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 नवंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि15 नवंबर 2026
आवेदन सुधार की अवधि16 से 25 नवंबर 2026
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता12वीं पास
आयु सीमा18 से 30 वर्ष, नियमानुसार छूट
चयन प्रक्रियाCBT 1, CBT 2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in

RRB NTPC UG Recruitment 2026 Important Dates

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे टेबल के माध्यम से देख सकते हैं।

कार्यक्रमतिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू15 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि13 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे तक
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि15 नवंबर 2026
आवेदन में सुधार की अवधि16 नवंबर से 25 नवंबर 2026
CBT परीक्षा की तिथिबाद में घोषित की जाएगी
एडमिट कार्डआधिकारिक सूचना के अनुसार
रिजल्टसंबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर

RRB NTPC UG Vacancy 2026 Eligibility Criteria

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने की योग्यता होनी चाहिए।
  • सामान्य रूप से 12वीं में कम से कम 50% कुल अंक आवश्यक हैं।
  • एससी, एसटी, PwBD और Ex-Servicemen को अंकों में छूट दी जाएगी।
  • अंतिम परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2027 के अनुसार 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी। जिसकी जानकारी नीचे टेबल में दी हुई हैं:

वर्ग अधिकतम आयु में छूट
OBC-NCL3 वर्ष
SC/ST5 वर्ष
PwBD – UR/EWS10 वर्ष
PwBD – OBC-NCL13 वर्ष
PwBD – SC/ST15 वर्ष

RRB NTPC UG Vacancy 2026 Details

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 में चारों पदों के लिए अलग-अलग संख्या हैं। पदवार विवरण नीचे देख सकते हैं।

पद का नामपे लेवलप्रारंभिक वेतनरिक्तियां
Commercial Cum Ticket ClerkLevel 3₹21,700700
Accounts Clerk cum TypistLevel 2₹19,900200
Junior Clerk cum TypistLevel 2₹19,900600
Trains ClerkLevel 2₹19,900188
कुल पद——1,688

RRB NTPC UG Recruitment 2026 Selection Process

रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1)
  2. द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 2)
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  4. मेडिकल फिटनेस परीक्षा (Medical Examination)

नोट- पहली सीबीटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ही अगली सीबीटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही Accounts Clerk cum Typist और Junior Clerk cum Typist पदों के लिए अलग से Computer Based Typing Skill Test (CBTST) समाप्त कर दिया गया है। लेकिन उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी जरूर होनी चाहिए।

RRB NTPC UG Exam Pattern 2026

सीबीटी परीक्षा-1

  • परीक्षा की अवधि: 90 मिनट
  • कुल प्रश्न: 100
  • प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
  • गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
  • पात्र PwBD/PwD उम्मीदवारों को स्क्राइब की सुविधा मिलने पर परीक्षा अवधि 120 मिनट होगी।
विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य ज्ञान (General Awareness)4040
गणित (Mathematics)3030
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence and Reasoning)3030
कुल100100

सीबीटी परीक्षा-2

  • परीक्षा की अवधि: 90 मिनट
  • कुल प्रश्न: 120
  • कुल अंक: 120
  • गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
  • स्क्राइब के पात्र उम्मीदवारों के लिए अवधि: 120 मिनट
विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य ज्ञान (General Awareness)5050
गणित (Mathematics)3535
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence and Reasoning)3535
कुल120120

नोट: सामान्य वर्ग को सीबीटी परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 40% अंक चाहिए होंगे। OBC-NCL और SC के लिए 30% तथा ST के लिए 25% अंक चाहिए होंगे।

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. उसके बाद “ऑनलाइन आवेदन करें” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. वेबसाइट पर CEN No. 07/2026 NTPC Undergraduate भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक खोलें।
  4. यदि आपने पहले RRB की भर्ती के लिए अकाउंट बनाया है, तो उसी लॉगिन का उपयोग करें। नए उम्मीदवार पहले अपना अकाउंट बनाएं।
  5. अकाउंट बनाते समय अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही-सही भरें। अकाउंट बनाने के बाद इन विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं है।
  6. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी भरें।
  7. निर्धारित निर्देशों के अनुसार लाइव फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी या अपलोड की प्रक्रिया पूरी करें।
  8. अंत में शुल्क भरें और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके रख लें।

RRB NTPC UG Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए इन दस्तावेजों को तैयार रखना है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • अपना आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान संबंधी विवरण
  • 10वीं का प्रमाणपत्र, जन्मतिथि और नाम के सत्यापन के लिए
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • EWS प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • PwBD प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • Ex-Servicemen संबंधी दस्तावेज, यदि लागू हों
  • लाइव फोटो और निर्धारित मानकों के अनुसार हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें
आधिकारिक सूचनाPDF
आधिकारिक वेबसाइटLink
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2026: FAQs

प्रश्न 1. आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब चलेगी?

उत्तर: 15 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 के बीच चलेगी।

प्रश्न 2. आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 में कुल कितने पद शामिल हैं?

उत्तर: इस भर्ती में कुल 1688 पद शामिल हैं।

प्रश्न 3. आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

प्रश्न 4. आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2027 के अनुसार 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

प्रश्न 5. आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 में चयन कैसे होगा?

उत्तर: उम्मीदवारों का चयन दो सीबीटी परीक्षा तथा इंटरव्यू और अंत में दस्तावेज सत्यपान के अनुसार चयन किया जायेगा।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment