Bihar Security Guard Vacancy 2026: कुल 875 पदों पर भर्तियां, 10वीं पास करें आवेदन

Bihar Security Guard Vacancy 2026: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों कुल 875 भर्तियां निकाली गई है। यह भर्ती जिला नियोजनालय, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, Guardians Security & Facilities Ltd के लिए प्रखंडवार रोजगार शिविर आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में सुरक्षा जवान के 850 पद और सुरक्षा सुपरवाइजर के 25 पद शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की योग्यता कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए। स्नातक के साथ NCC योग्यता रखने वाले उम्मीदवार सुरक्षा सुपरवाइजर के पद के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार भाग ले सकते हैं। आप इस आर्टिकल से पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, रोजगार शिविर की तिथि, आवश्यक दस्तावेज और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Security Guard Vacancy 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामBihar Security Guard Vacancy 2026
संबंधित विभागयुवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार
नियोजनालयजिला नियोजनालय, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी
कंपनी का नामGuardians Security & Facilities Ltd
पद का नामसुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर
कुल पद875
सुरक्षा जवान के पद850
सुपरवाइजर के पद25
न्यूनतम योग्यता10वीं पास
भर्ती का माध्यमप्रखंडवार रोजगार शिविर / वॉक-इन इंटरव्यू
नोटिस की तारीख07 अक्टूबर 2026
रोजगार शिविर की अवधि12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026
नौकरी का प्रकारनिजी कंपनी में रोजगार
कार्यस्थलबिहार, झारखंड एवं हैदराबाद
आवेदन का तरीकारोजगार शिविर में भाग लेना

Bihar Security Guard Vacancy 2026: रोजगार शिविर की तिथि और स्थान

उम्मीदवार अपने नजदीकी प्रखंड के अनुसार नीचे दी गई तिथि पर उपस्थित हो सकते हैं।

तिथियांरोजगार शिविर का स्थान
12 अक्टूबर 2026रक्सौल प्रखंड परिसर
13 अक्टूबर 2026छौड़ादानों प्रखंड परिसर
14 अक्टूबर 2026रामगढ़वा प्रखंड परिसर
15 अक्टूबर 2026आदापुर प्रखंड परिसर
16 अक्टूबर 2026घोड़ासहन प्रखंड परिसर
21 अक्टूबर 2026चिरैया प्रखंड परिसर
22 अक्टूबर 2026ढाका प्रखंड परिसर
23 अक्टूबर 2026पहाड़पुर प्रखंड परिसर
24 अक्टूबर 2026संग्रामपुर प्रखंड परिसर
26 अक्टूबर 2026चकिया प्रखंड परिसर
27 अक्टूबर 2026कल्याणपुर प्रखंड परिसर
28 अक्टूबर 2026सुगौली प्रखंड परिसर
29 अक्टूबर 2026पताही प्रखंड परिसर
30 अक्टूबर 2026पकड़ीदयाल प्रखंड परिसर
31 अक्टूबर 2026कोटवा प्रखंड परिसर

Bihar Security Guard Vacancy 2026 Eligibility Criteria

शैक्षणिक योग्यता

  • सुरक्षा जवान (Security Guard) के लिए
    • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए है।
    • उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।
  • सुरक्षा सुपरवाइजर (Security Supervisor) के लिए
    • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना चाहिए है।
    • साथ ही NCC योग्यता भी आवश्यक है।

आयु सीमा

  • सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष।
  • सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष।

Bihar Security Guard Vacancy 2026 Datails

दोनों पदों की संख्या अलग-अलग है, जिसकी जानकारी टेबल में दी हुई है। साथ कुल पद की संख्या भी दी हुई है।

पद का नामपदों की संख्या
सुरक्षा जवान (Security Guard)850
सुरक्षा सुपरवाइजर (Security Supervisor)25
कुल पद875

Bihar Security Guard Vacancy 2026 Salary

CTC का अर्थ Cost to Company होता है। यह जरूरी नहीं कि पूरी राशि कर्मचारी को हर महीने हाथ में मिले। वास्तविक इन-हैंड सैलरी, कटौती, ड्यूटी के घंटे, रहने की सुविधा और अन्य लाभों की जानकारी कंपनी से नियुक्ति से पहले प्राप्त करें।

  • सुरक्षा जवान पद के लिए 18,500/- रुपये प्रति महीना वेतन दिया जायेगा।
  • सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 22,500/- रुपये प्रति महीना वेतन दिया जायेगा।

Bihar Security Guard Vacancy 2026 Selection Process

यह भर्ती रोजगार शिविर के माध्यम से की जा रही है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

संभावित चरण इस प्रकार हैं:

  1. रोजगार शिविर में पंजीकरण।
  2. शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच।
  3. कंपनी द्वारा निर्धारित इंटरव्यू या अन्य मूल्यांकन।
  4. पात्रता और अन्य शर्तों के अनुसार चयन।
  5. चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति संबंधी जानकारी।

Bihar Security Guard Vacancy 2026: आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन चलेगी। उम्मीदवार भर्ती के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं:

  • स्टेप 1: सबसे पहले भर्ती का नोटिस ध्यान से पढ़ें और अपनी शैक्षणिक योग्यता तथा आयु सीमा की जांच करें।
  • स्टेप 2: अपने प्रखंड में निर्धारित रोजगार शिविर की तिथि और स्थान नोट कर लें।
  • स्टेप 3: बायोडाटा, पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार करें।
  • स्टेप 4: निर्धारित तिथि पर संबंधित प्रखंड परिसर में पहुंचें। शिविर का समय पहले से सत्यापित कर लें।
  • स्टेप 5: वहां उपलब्ध अधिकृत प्रतिनिधि से पंजीकरण की प्रक्रिया, शुल्क, इंटरव्यू और चयन के नियमों की जानकारी लें।
  • स्टेप 6: आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रसीद या पंजीकरण संबंधी प्रमाण सुरक्षित रखें।

Bihar Security Guard Vacancy 2026 Application Fees

उम्मीदवार को बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन चलेगी, इसलिए आवेदन शुल्क भी उम्मीदवारों को ऑफलाइन भरना होगा। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन या रजिस्ट्रेशन शुल्क 300/- रुपये निर्धारित किया गया है।हालांकि, शुल्क जमा करने से पहले उम्मीदवारों को इसकी पुष्टि जिला नियोजनालय या कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि से करनी चाहिए।

Bihar Security Guard Vacancy 2026 Important Documents

रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए उम्मीदवार निम्न दस्तावेज तैयार रखें:

  1. आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र।
  2. 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र।
  3. स्नातक की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, यदि सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन कर रहे हैं।
  4. NCC प्रमाणपत्र, यदि लागू हो।
  5. अपडेटेड बायोडाटा (Resume)।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो।
  7. बैंक पासबुक की प्रति।
  8. पैन कार्ड, यदि उपलब्ध हो या मांगा जाए।
  9. अन्य संबंधित प्रमाणपत्र, यदि कंपनी द्वारा आवश्यक बताए जाएं।
भर्ती का नोटिफिकेशनयहाँ से देखें
आधिकारिक वेबसाइटLink
बिहार में सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

Bihar Security Guard Vacancy 2026: FAQs

प्रश्न 1. बिहार सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2026 में रोजगार शिविर की तिथि क्या है?

उत्तर: शिविर 12 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग प्रखंडों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जायेंगे।

प्रश्न 2. बिहार सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2026 में कुल कितने पद शामिल हैं?

उत्तर: कुल 875 पद हैं, जिनमें सुरक्षा जवान के 850 और सुरक्षा सुपरवाइजर के 25 पद शामिल हैं।

प्रश्न 3. बिहार सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2026 में सुरक्षा जवान के पद के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार कम से कम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।

प्रश्न 4. बिहार सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा कितनी है?

उत्तर: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष हैं।

प्रश्न 5. बिहार सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2026 में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पद की सैलरी कितनी है?

उत्तर: सुरक्षा जवान के लिए 18,500/- और सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 22,500/- रुपये CTC निर्धारित की गई हैं।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment