RRB Section Controller Admit Card 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड, यहां से डाउनलोड करें

RRB Section Controller Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती का नया नोटिफिकेशन CEN 03/2026 के अंतर्गत जारी किया गया है। इस भर्ती में कुल 119 पद शामिल हैं। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड की अधिक जानकारी नीचे आर्टिकल से पढ़ सकते हैं।

RRB Section Controller Admit Card 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामसेक्शन कंट्रोलर
विज्ञापन संख्याCEN 03/2026
कुल पद119
एडमिट कार्ड की स्थितिजारी
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि8 अक्टूबर 2026
परीक्षा का नामकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा की तिथि12 एवं 13 अक्टूबर 2026
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन
एडमिट कार्ड डाउनलोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटRRB की आधिकारिक वेबसाइट

RRB Section Controller Important Dates 2026

उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे टेबल से देख सकते हैं। अन्य कार्यक्रमों और किसी भी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस देखें।

कार्यक्रमतिथियां
भर्ती अधिसूचना14 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जारी8 अक्टूबर 2026
CBT परीक्षा12 एवं 13 अक्टूबर 2026

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

यदि उम्मीदवार के नाम, फोटो या अन्य किसी महत्वपूर्ण जानकारी में किसी भी प्रकार की गलती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित RRB से संपर्क करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित विवरणों को ध्यान से जांचें:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा की शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय
  • अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश से संबंधित निर्देश

परीक्षा केंद्र पर कौन से दस्तावेज लेकर जाएं?

क्या लेकर जाएंक्या लेकर न जाएं
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउटमोबाइल फ़ोन, स्मार्ट वॉचेस, अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
कोई भी एक आईडी प्रूव (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड)कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, हेडफोन आदि
पासपोर्ट साइज फोटोवॉलेट्स और पर्स

RRB Section Controller Exam Date and Timeline

उम्मीदवारों की सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए सीबीटी परीक्षा 12 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। जिसके लिए एडमिट कार्ड 08 और 09 अक्टूबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 3 शिफ्टों में किया जाएगा। जिसकी जानकारी नीचे दी हुई है।

  • शिफ्ट 1: परीक्षा का समय सुबह 09 बजे से 11 बजे के बीच।
  • शिफ्ट 2: परीक्षा का समय 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
  • शिफ्ट 3: परीक्षा का समय शाम 04 बजे से 06 बजे तक।

RRB Section Controller Exam Pattern 2026

  • परीक्षा का समय: 2 घंटे (120 मिनट)
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
गणित एवं विश्लेषणात्मक क्षमता (Analytical and Mathematical Capability)6060
तार्किक क्षमता (Logical Ability)2020
मानसिक योग्यता (Mental Reasoning)2020
कुल100100

RRB Section Controller Selection Process 2026

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जायेगा। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी।
  2. कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT): CBT में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी।
  4. मेडिकल परीक्षा (Medical Examination): उम्मीदवारों की निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार जांच की जाएगी।

RRB Section Controller Vacancy 2026: पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 119 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। हर वर्ग के लिए पद अलग-अलग निर्धारित किये गए हैं। जिसकी जानकारी नीचे टेबल में दी हुई है।

वर्गपदों की संख्या
सामान्य (General/UR)50
OBC29
SC19
ST12
EWS9
कुल पद119

RRB Section Controller Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: वेबसाइट पर CEN 03/2026 Section Controller भर्ती का सेक्शन खोजें।
  • स्टेप 3: E-Call Letter / Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्टेप 5: कैप्चा कोड भरकर Login बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप 7: एडमिट कार्ड में अपना नाम, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र का पता जांचें।
  • स्टेप 8: एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ से करें
परीक्षा का नोटिसयहाँ से देखें
आधिकारिक वेबसाइटLinks
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

RRB Section Controller Admit Card 2026 FAQs

प्रश्न 1. रेलवे सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026 कब जारी हुआ था?

उत्तर: 08 या 09 अक्टूबर 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था।

प्रश्न 2. रेलवे सेक्शन कंट्रोलर की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

उत्तर: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 3. रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 में कुल कितने पद शामिल हैं?

उत्तर: इस भर्ती में कुल 119 पद शामिल हैं।

प्रश्न 4. रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या जरुरी है?

उत्तर: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि आवश्यक है।

प्रश्न 5. रेलवे सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जायेंगे?

उत्तर: परीक्षा पैटर्न के अनुसार, CBT में कुल 100 प्रश्न और 100 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न 6. रेलवे सेक्शन कंट्रोलर सीबीटी परीक्षा में कितना समय दिया जाएगा?

उत्तर: परीक्षा में 120 मिनट का समय, यानी 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment