Bihar School Librarian Eligibility Test 2026: आवेदन शुरू, 5800 पदों से जुड़ी पात्रता परीक्षा

Bihar School Librarian Eligibility Test 2026: बिहार में स्कूल लाइब्रेरियन बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 (School Librarian Eligibility Test 2026) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

इन पदों पर नियुक्ति एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर की जाएगी। यह परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 5,800 स्कूल लाइब्रेरियन पदों पर होगी। अधिक जानकारी के लिए हमारा आर्टिकल पढ़ें।

Bihar School Librarian Eligibility Test 2026: Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026
बोर्डबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
पद का नामस्कूल लाइब्रेरियन / पुस्तकालयाध्यक्ष
संबंधित पदलगभग 5,800
आवेदन शुरू1 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 अक्टूबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
परीक्षा19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
कुल प्रश्न150
कुल अंक150
परीक्षा अवधि150 मिनट
नेगेटिव मार्किंगनहीं
आधिकारिक आवेदन पोर्टलsletregistration.cbrt.co.in

Bihar LET Form 2026 के लिए योग्यता

शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आवश्यक स्नातक योग्यता होनी चाहिए।
  • पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक डिग्री यानी Library Science से संबंधित निर्धारित योग्यता होना आवश्यक है।
  • सामान्य वर्ग के लिए स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • कुछ आरक्षित वर्गों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
  • उम्मीदवार का बिहार का निवासी होना आवश्यक है।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग को आयु में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Bihar School Librarian Eligibility Test 2026 Exam Pattern

  • Bihar School Librarian Eligibility Test कंप्यूटर आधारित यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
  • परीक्षा के लिए कुल 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।
  • खास बात यह है कि गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

परीक्षा में मुख्य रूप से दो हिस्सों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

विषयप्रश्न/अंक
Library Science100
General Knowledge50
कुल150

Bihar School Librarian Eligibility Test 2026 Syllabus

परीक्षा का Library Science भाग राज्य के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरी साइंस की स्नातक डिग्री के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप रखा जाएगा।

  • Library and Information Science
  • Library Classification
  • Cataloguing
  • Library Management
  • Information Sources and Services
  • Reference Services
  • Library Automation
  • Digital Library
  • Library Legislation
  • Information Technology
  • सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएं

Bihar Librarian LET Qualifying Marks

श्रेणीन्यूनतम अंक
General50%
BC45.5%
EBC42.5%
SC/ST40%
Divyang40%
महिला40%

Bihar School LET 2026 के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • Graduation की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
  • Library Science की डिग्री/प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • बिहार निवास प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • हाल की Passport Size Photograph
  • Signature
  • चालू मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Bihar School Librarian Eligibility Test 2026 फॉर्म कैसे जमा करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • Login करके Application Form भरें।
  • आवश्यक Documents, Photo और Signature अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को Final Submit करके आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें।

Bihar Librarian LET 2026 Application Fee

परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।

श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General / BC / EBC960/-
SC / ST / Divyang760/-
ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें
फॉर्म का नोटिफिकेशनयहाँ से देखें
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से देखें

Bihar School Librarian Eligibility Test 2026 FAQs

प्रश्न 1. Bihar School Librarian Eligibility Test 2026 का फॉर्म कब से शुरू होगा?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन 01 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 के बीच होंगे।

प्रश्न 2. Bihar School Librarian Eligibility Test 2026 परीक्षा कितने अंकों की होगी?

उत्तर: परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी और कुल 150 प्रश्न ही पूछे जायेंगे।

प्रश्न 3. Bihar School Librarian Eligibility Test 2026 परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग की जाएगी?

उत्तर: कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

प्रश्न 4. बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए न्यूनतम आयु कितने वर्ष है?

उत्तर: 21 वर्ष है।

प्रश्न 5. बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर: निर्धारित Library Science शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment