Canara Bank Apprentice Vacancy 2026: बैंक में 3500 पदों पर भर्तियां, बिहार में 122 सीटें

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026: केनरा बैंक ने Apprentices Act, 1961 के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्रेजुएट अपरेंटिस उम्मीदवारों के लिए 3500 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए 01 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से देशभर में कुल 3500 Apprenticeship Training Seats पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बिहार के उम्मीदवारों के लिए कुल 122 प्रशिक्षण सीटें निर्धारित की गई हैं।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NATS Apprenticeship Portal पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा और प्रोफाइल 100 प्रतिशत पूर्ण होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ें।

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026: Overview

विवरणजानकारी
बैंक का नामCanara Bank
भर्ती का नामGraduate Apprentices Engagement 2026-27
प्रशिक्षण पदGraduate Apprentice
कुल सीटें3500
बिहार में सीटें122
बिहार की स्थानीय भाषाहिंदी/उर्दू
प्रशिक्षण अवधि12 महीने
मासिक स्टाइपेंड16,650/-
आवेदन शुरू01 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलCanara Bank / NATS

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 Important Dates

ऑनलाइन आवेदन शुरू01 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2026
आवेदन फॉर्म में संसोधन करने की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि01 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026
आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि01 नवंबर 2026

Canara Bank Apprentice 2026 Eligibility

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
  • नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार की ग्रेजुएशन 01 जनवरी 2023 से 01 सितंबर 2026 के बीच पूरी हुई होनी चाहिए।

आयु सीमा

  • Canara Bank Apprentice 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है।
  • आयु की गणना 01 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार का जन्म 02 सितंबर 1998 से पहले और 01 सितंबर 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

आयु में छूट

  • एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष
  • ओबीसी (Non-Creamy Layer) उम्मीदवारों को 3 वर्ष
  • PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष

Local Language Test

  • बिहार के लिए स्थानीय भाषा Hindi/Urdu है।
  • जिन उम्मीदवारों की 10वीं या 12वीं की मार्कशीट/प्रमाण-पत्र में संबंधित स्थानीय भाषा पढ़ने का प्रमाण मौजूद है, उन्हें स्थानीय भाषा की परीक्षा नहीं देनी होगी।
  • अन्य उम्मीदवारों के लिए स्थानीय भाषा का ज्ञान चयन प्रक्रिया के दौरान Document Verification के समय जांचा जाएगा। स्थानीय भाषा की परीक्षा में सफल नहीं होने वाले उम्मीदवार को Apprentice के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा।

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 Details

देश में कुल 3500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें से बिहार में कुल 122 सीटें निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

पद का नामApprentice
पद की संख्या3500

बिहार में श्रेणीवार सीटें

वर्गसीटें
SC19
ST1
OBC32
EWS12
UR58
कुल122

उम्मीदवार इस भर्ती के तहत केवल एक राज्य में प्रशिक्षण सीट के लिए विकल्प दे सकता है। चयनित राज्य के जिलों के लिए उम्मीदवार अपनी प्राथमिकता दे सकेंगे, लेकिन जिला आवंटन प्रशिक्षण सीट की उपलब्धता और बैंक की आवश्यकता के आधार पर किया जाएगा।

Canara Bank Apprentice 2026 Stipend

  • चयनित उम्मीदवारों को 16,650 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
  • जिसमें से Canara Bank की ओर से ₹10,500 प्रतिमाह का भुगतान और सरकार की ओर से ₹6,150 का हिस्सा DBT के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को Apprenticeship की अवधि 12 महीने होगी।
  • On-the-Job Training चयनित शाखाओं में निर्धारित course/curriculum के अनुसार दी जाएगी।
  • Apprentice को Canara Bank का नियमित कर्मचारी नहीं माना जाएगा।

Canara Bank Apprentice Selection Process

  • उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा।
  • ये मेरिट लिस्ट राज्यों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों की 12वीं कक्षा (HSC/10+2) या Diploma परीक्षा में प्राप्त अंकों/प्रतिशत के आधार पर रैंक निर्धारित की जाएगी।

न्यूनतम अंक

  • General एवं अन्य संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60%
  • SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55%

अंत में (फाइनल सिलेक्शन)

  • ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी और पात्रता का सत्यापन
  • स्थानीय भाषा परीक्षा में सफलता
  • बैंक की आवश्यकता के अनुसार मेडिकल फिटनेस

Canara Bank Apprentice 2026 के लिए कैसे आवेदन करें?

  • स्टेप 1. NATS Portal पर रजिस्ट्रेशन करें और Enrollment ID को सुरक्षित रखें।
  • स्टेप 2. Canara Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर (Careers → Recruitment → Engagement of Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices Act, 1961 for FY 2026-27) वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. फिर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और बेसिक जानकारी भरें।
  • स्टेप 4. लॉगिन करके अपने सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • स्टेप 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें।

Canara Bank Apprentice 2026 Application Fee

500/- रुपये की राशि में Intimation Charges शामिल हैं और यह शुल्क Non-Refundable है।

श्रेणीशुल्क
SC/ST/PwBD₹0
अन्य सभी उम्मीदवार₹500
NATS Portal (Registration)यहाँ से करें
ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें
भर्ती का नोटिफिकेशनPDF
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

Canara Bank Apprentice Vacancy 2026 FAQs

प्रश्न 1. केनरा बैंक अपरेंटिस भर्ती 2026 में कुल कितने पद शामिल हैं?

उत्तर: कुल 3500 पद शामिल हैं।

प्रश्न 2. बिहार में केनरा बैंक अपरेंटिस की कितनी सीटें हैं?

उत्तर: कुल 122 सीटें निर्धारित की गई हैं।

प्रश्न 3. केनरा बैंक अपरेंटिस 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।

प्रश्न 4. केनरा बैंक अपरेंटिस 2026 की आयु सीमा क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार की आयु 01 सितंबर 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।

प्रश्न 5. केनरा बैंक अपरेंटिस में कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को 16,650/- प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

प्रश्न 6. केनरा बैंक अपरेंटिस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment