Indian Army TGC 145 Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 पदों पर भर्ती

भारतीय सेना ने 145th Technical Graduate Course (TGC-145) के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत TGC-145 के लिए कुल 30 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इस भर्ती के माध्यम से पात्र अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को भारतीय सेना में Permanent Commission के लिए अवसर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी और 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे समाप्त होगी।

इस भर्ती में आयु सीमा 20 से 27 वर्ष होनी चाहिए। साथ में योग्यता B.E./B.Tech, या M.Sc. Computer Science होनी चाहिए। अंतिम वर्ष के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ें।

Indian Army TGC 145 Recruitment 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनIndian Army
कोर्स का नाम145th Technical Graduate Course (TGC-145)
कोर्स प्रारंभजुलाई 2027
प्रशिक्षण संस्थानIndian Military Academy (IMA), Dehradun
कुल पद30
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू30 सितंबर 2026, दोपहर 03:00 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि29 अक्टूबर 2026, दोपहर 03:00 बजे
उम्मीदवारअविवाहित पुरुष Engineering Graduates
कमीशनPermanent Commission
आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in

Indian Army TGC 145 Recruitment 2026: Important Dates

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि30 सितम्बर 2026 (दोपहर 03:00 बजे)
आवेदन समाप्त होने की तिथि29 अक्टूबर 2026 (दोपहर 03:00 बजे तक)
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथिजल्द

Indian Army TGC 145 Recruitment 2026: Eligibility

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए। या
  • उम्मीदवार के पास BM.Sc Computer Science डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की Engineering Degree भारत में मान्यता प्राप्त University/Institution से होनी चाहिए।
  • इंजीनियरिंग डिग्री के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2027 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2000 से पहले नहीं होना चाहिए और 30 जून 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।

Indian Army TGC 145 Vacancy 2026 Datails

TGC-145 के लिए कुल 30 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। Engineering Stream के अनुसार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।

Engineering Streamरिक्तियां
Civil08
Computer Science06
Electrical02
Electronics06
Mechanical06
Miscellaneous Engineering Streams02
कुल30
वेतन
  • उम्मीदवार को शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान 56,100 प्रति माह वेतन दिया जायेगा।
  • Commission मिलने के बाद लेवल-10 के अनुसार 56,100 – 1,77,500 के बीच वेतन दिया जायेगा।

Indian Army TGC 145 Vacancy 2026: Physical Standards

Training Academy में शामिल होने से पहले उम्मीदवार को न्यूनतम physical standards प्राप्त करने होंगे:

गतिविधिन्यूनतम मानक
2.4 Km Run10 मिनट 30 सेकंड
Push Up40
Pull Up06
Sit Up30
Squats30 Repetitions के 2 Sets
Lunges10 Repetitions के 2 Sets
SwimmingSwimming के Fundamentals की जानकारी

Indian Army TGC 145 Application Form 2026 कैसे भरें?

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार कर सकते हैं:

  • स्टेप 1. भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2. Officer Entry Apply/Login पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन विकल्प से रजिस्ट्रेशन करें।
  • स्टेप 4. फिर लॉगिन करने के बाद डेशबोर्ड में Apply Online पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. Officers Selection में Eligibility page खुलेगा।
  • स्टेप 6. फिर Technical Graduate Course के सामने Apply पर क्लिक करें।
  • स्टेप 7. Application Form में Personal Information, Communication Details, Education Details और Previous SSB Details भरें।
  • स्टेप 8. प्रत्येक section को भरने के बाद Save & Continue करें।
  • स्टेप 9. अंतिम चरण में Summary में सभी जानकारी जांचें।
  • स्टेप 10. जानकारी सही होने पर Submit करें।
  • स्टेप 11. Application submit करने के बाद उसका printout सुरक्षित रखें।
ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें
आधिकारिक सूचनाPDF
आधिकारिक वेबसाइटLink
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें
Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment