Bihar DElEd Result 2026: Private College में Admission, Selection List जारी, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar DElEd Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा DElEd Joint Entrance Examination 2026 में सफल उम्मीदवारों की सरकारी कॉलेज की एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद अब गैर-सरकारी यानी Private DElEd Training Institutes में नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की गई है। प्राइवेट कॉलेज के लिए प्रथम चयन सूची एवं चयनित अभ्यर्थियों का सूचना पत्र 03 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया गया है।

जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन सरकारी कॉलेज में नहीं हुआ है, वो उम्मीदवार प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन तीन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा। सभी मेरिट लिस्ट तिथियां अलग-अलग है, जिनकी जानकारी आप नीचे आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar DElEd Private College Admission 2026 Important Dates

गैर-सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए जारी schedule के अनुसार महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:

प्रक्रियातारीख
प्रथम चयन सूची एवं चयनित अभ्यर्थियों का सूचना पत्र03 अक्टूबर 2026
प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन03 अक्टूबर से 06 अक्टूबर 2026
प्रथम चरण में Slide Up के लिए आवेदन03 अक्टूबर से 06 अक्टूबर 2026
संस्थान द्वारा Seat Update07 अक्टूबर 2026
विकल्प बदलने/नया विकल्प देने का अवसर08 से 09 अक्टूबर 2026
द्वितीय चयन सूची10 अक्टूबर 2026
द्वितीय चयन सूची के आधार पर नामांकन10 से 13 अक्टूबर 2026
द्वितीय चरण Slide Up10 से 13 अक्टूबर 2026
तृतीय चयन सूची23 अक्टूबर 2026
तृतीय चयन सूची के आधार पर नामांकन23 से 25 अक्टूबर 2026
अंतिम Seat Update26 अक्टूबर 2026 तक
प्रथम वर्ष की शेष फीस जमा करने की अंतिम तिथि27 अक्टूबर 2026 तक
नामांकन स्थिति का अंतिम Update28 अक्टूबर 2026 तक

Bihar DElEd Private College Selection List में नाम आने के बाद क्या करें?

  • सबसे पहले आपको निर्धारित समय के अंदर आवंटित प्रशिक्षण संस्थान में नामांकन कराना होगा।
  • Login Portal पर उपलब्ध Intimation Letter डाउनलोड करें और उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार संबंधित संस्थान में जाएं।
  • चयनित उम्मीदवारों को नामांकन के समय 3,000/- रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।
  • इसके अलावा दो वर्षीय D.El.Ed पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष का अधिकतम वार्षिक शुल्क 60,000/- रुपये जमा करना होगा।

Bihar DElEd में Slide Up क्या है?

Slide Up का मतलब है कि यदि उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार बेहतर कॉलेज नहीं मिला है, तो वह अगले चरण में अपनी बेहतर पसंद वाले कॉलेज के लिए upgrade का विकल्प ले सकता है।

उदाहरण देखें: यदि आपने अपनी choice में

  1. College A
  2. College B
  3. College C

दिया है और आपको College C allotted हुआ है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार आप Slide Up का विकल्प लेकर अगले चरण में College A या College B मिलने की संभावना रख सकते हैं।

Bihar DElEd Selection List 2026 कैसे चेक करें?

  • स्टेप 1. सबसे पहले Bihar DElEd के official admission portal पर जाएं।
  • स्टेप 2. अपनी Login ID और Password से login करें।
  • स्टेप 3. Selection List/Seat Allotment से संबंधित विकल्प खोलें।
  • स्टेप 4. अपना allotted DElEd training institute check करें।
  • स्टेप 5. अगर कॉलेज allot हुआ है तो Intimation Letter download करें।
  • स्टेप 6. Intimation Letter में दी गई जानकारी और admission date देखें।
  • स्टेप 7. निर्धारित समय के अंदर संबंधित कॉलेज में admission लें।
  • स्टेप 8. यदि जरूरत हो तो निर्धारित अवधि में Slide Up के लिए आवेदन करें।
जानकारीLink
Bihar DElEd Official Portalयहां क्लिक करें
Bihar DElEd Result 2026यहां क्लिक करें
Private College Selection List (First)यहां क्लिक करें
Private College Admission Scheduleयहां क्लिक करें
बिहार में नई सरकारी नौकरी की जानकारीयहाँ से प्राप्त करें

Bihar DElEd Private College Result 2026 FAQs

प्रश्न 1. Bihar DElEd Second Selection List 2026 कब आएगी?

उत्तर: दूसरी मेरिट लिस्ट 10 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।

प्रश्न 2. Bihar DElEd Third Selection List 2026 कब आएगी?

उत्तर: तीसरी मेरिट लिस्ट 23 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

प्रश्न 3. Bihar DElEd Private College में ₹3,000 क्यों जमा करना है?

उत्तर: बोर्ड की सूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को गैर-सरकारी प्रशिक्षण संस्थान में नामांकन के समय ₹3,000 की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।

प्रश्न 4. बिहार डीएलएड एडमिशन 2026 की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी?

उत्तर: बिहार डीएलएड में प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 तक समाप्त हो जाएगी।

Anil Jaiswal

Anil Kumar

Editor & Content Writer

अनिल कुमार को हिंदी कंटेंट लेखन एवं संपादन में लगभग 8 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में बी.ए. ऑनर्स और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। Read More →

Leave a Comment